Monday, March 9

रक्सौल में रविवार को 4 घंटे तक गुल रहेगी बिजली: मेंटेनेंस के कारण सभी फीडरों में होगी कटौती

रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल शहर और आसपास के इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पावर सब-स्टेशन (PSS) के जरूरी मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 7 बजे से 11 बजे तक सभी फीडरों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी । विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस दौरान अपने जरूरी काम समय से पहले निपटाने की अपील की है।
विद्युत एसडीओ सुनील रंजन ने बताया कि विद्युत प्रणाली की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए यह रखरखाव कार्य बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी खराबी से बचा जा सके।
निम्नलिखित फीडरो से आपूर्ति होने वाली लाइन बाधित रहेगी.

  • टाउन 1 फीडर
  • टाउन 2 फीडर
  • टाउन 3 फीडर
  • रामगढ़वा फीडर
  • शीतलपुर फीडर
  • आईसीपी बियाडा फीडर
  • इंडस्ट्रियल फीडर

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है और कहा है कि मेंटेनेंस का काम निर्धारित समय में पूरी कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!