Sunday, March 8

रक्सौल की बेटी शिवानी गोस्वामी बनी संयुक्त राष्ट्र की संस्था इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी में सूचना विशेषज्ञ

रक्सौल ।(Vor desk)। बिहार की बेटी शिवानी गोस्वामी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) में सूचना विशेषज्ञ के पद पर नियुक्त किया गया है।यह खबर पूरे रक्सौल और पूर्वी चंपारण जिले में खुशी लेकर आई है

पूर्वी चंपारण जिला के सीमावर्ती शहर से निकलकर ऑस्ट्रिया के वियना तक पहुंची शिवानी की इस कामयाबी की चर्चा हर ओर है। रक्सौल निवासी अनंत कुमार गोस्वामी और विभा गोस्वामी की 33 वर्षीय बेटी शिवानी को यह पद IAEA के न्यूक्लियर सेफ़्टी विभाग में मिला है।
उनकी इस उपलब्धि पर, उनके पिता अनंत कुमार गोस्वामी ने कहा कि यह सिर्फ उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे चंपारण और बिहार की उपलब्धि है।उन्होंने उम्मीद जताई कि शिवानी की सफलता से प्रेरणा लेकर और भी बेटियां अपने सपनों को पूरा करेगी।
शिवानी की मां विभा गोस्वामी ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शिवानी ने पूरे परिवार का मान बढ़ाया है।उन्होंने संदेश दिया कि हर माता-पिता को अपनी बेटियों को आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए, क्योंकि वे किसी भी ऊंचाई तक पहुंच सकती हैं।

शिवानी की सफलता पर संभावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त, प्रो डा अनिल कुमार सिन्हा,पूर्व वार्ड पार्षद शबनम आरा,वार्ड पार्षद कुंदन सिंह,रवि गुप्ता सहित अन्य ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!