Monday, March 9

रक्सौल:विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए हुई बैठक,विद्युत अधीक्षण अभियंता गौतम गोविंदा ने दिया राजस्व वसूली पर जोर!

रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल विद्युत प्रमंडल में बुधवार को बिजली व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता विद्युत अधीक्षण अभियंता गौतम गोविंदा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाना, राजस्व संग्रहण को बढ़ाना और बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना था।
इस बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों और विभिन्न एजेंसियों के कर्मियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत की। अधीक्षण अभियंता ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व संग्रहण बढ़ाने, कृषि कनेक्शनों को समय पर पूरा करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने सभी कनीय अभियंताओं (जेई) और सुपरवाइजरों को उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। अधीक्षण अभियंता ने विशेष रूप से मानव संसाधनों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि कार्य में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
बैठक में यह भी बताया गया कि रक्सौल डिवीजन में 2 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ता हैं जो ‘125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना’ का लाभ उठा रहे हैं। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को राहत दे रहा है।
अधिकारियों ने निर्देश दिया कि बकायादारों को तुरंत चिह्नित किया जाए और राजस्व वसूली के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। यदि कोई उपभोक्ता बिल का भुगतान नहीं करता है, तो उसकी लाइन काटने सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कार्यपालक अभियंता अजय कुमार, सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन, आलोक कुमार, आईटी प्रबंधक मनोज कुमार, आशीष आनंद, कनीय विद्युत अभियंता मनीष कुमार, अभिनीता कुमारी, मो. ग़ालिब, रवि कुमार, दुर्गानंद कुमार, प्रीतम कुमार बंटी, बबलू कुमार, धीरज कुमार सिंह, जोनल मैनेजर अभिषेक कुमार, संजय कुमार, सुपरवाइजर कुश कुमार, ऋषिकेश आजाद, तारिक मंजर और प्रवीण कुमार सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!