Sunday, March 8

राहुल -तेजस्वी के वोट अधिकार यात्रा को सफल बनाने के लिए एकजुट हों महागठबंधन कार्यकर्ता:रवि मस्करा

रक्सौल।(Vor desk)।महागठबंधन की ऐतिहासिक वोट अधिकार यात्रा के क्रम में बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं यूथ आइकन राहुल गांधी आज 28 अगस्त 2025 को को ढाका होते हुए मोतिहारी आयेंगे,जहां से वे सेमरा होते हुए छपवा रुकेंगे।
तैयारियों का जायजा लेने के बाद राजद नेता सह जिला प्रवक्ता रवि मस्करा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह यात्रा बिहार ही नहीं देश में बदलाव लाएगी।एनडीए काल में देश में छाए अंधेरे में रौशनी देने का काम करेगी। वोटरों की हकमारी नहीं होने दिया जायेगा। एनडीए की वोट चोरी की साजिश सफल नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि पूर्वी चंपारण में सुबह 10 बजे ढाका प्रवेश होते हुए मोतिहारी शाम 5 बजे बापू प्रेक्षागृह में जनता को संबोधित करेंगे। उनके बाद सेमरा, वनशपती माई एवं देर शाम 7 बजे छपवा का कार्यक्रम है।
श्री मस्करा ने बताया कि रक्सौल विधानसभा के कार्यकर्ता तथा नेतागण सेमरा से छपवा तक उनसे मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गई है।श्री मस्करा ने प्रेस के माध्यम से अपील किया कि सभी एक विचारधारा के लोग ज्यादा से ज्यादा तादाद में अपने नेता से मिलने चलें और वोट अधिकार यात्रा को चंपारण की धरती पर ऐतिहासिक बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!