Sunday, March 8

रक्सौल के सूर्य मंदिर परिसर स्थित गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी पर आयोजित भव्य ज्योति एवं जागरण में झूमे श्रद्धालु!

रक्सौल।(Vor desk)। बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के मुख्य पथ स्थित सूर्य मंदिर परिसर स्थित गणेश मंदिर में ज्योति एवं जागरण का आयोजन हुआ। हर वर्ष की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिर निर्माता धानोठिया परिवार द्वारा बेहद भव्य रूप से हर्षोल्लास से गणेश जन्मोत्सव का आयोजन किया गया ।

इस वर्ष भी भी पंडित आमोद मिश्रा के संयोजन में यजमान नरेश अग्रवाल ने सपत्नीक पूजा -अर्चना की । इस अवसर पर नरकटियागंज से पधारे नरकटिया माई जागरण मंडल के जागरण कलाकार शैलेश मिश्रा,सोनू मिश्रा,सुमन सरगम आदि की टीम ने सुमधुर भजनों से पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को खूब झुमाया ।

इस मौके पर रमेश अग्रवाल,दिनेश अग्रवाल, पूर्व प्रमुख संतोष कुमार उर्फ पप्पू जी ,जीतेन्द्र कुशवाहा, राजकिशोर राय भगतजी, उमेश सिकारिया,लायन बिमल कुमार सर्राफ, रजनीश प्रियदर्शी,,राकेश कुशवाहा , शम्भु प्रसाद चौरसिया, पवन किशोर कुशवाहा, संजय गुप्ता,नितिन कुमार, मनोज शर्मा समेत सूर्य मंदिर समिति के सदस्य और गण मान्य उपस्थित रहे।(रिपोर्ट:राजेश केशरीवाल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!