
रक्सौल ।(Vor desk)। गणेश चतुर्थी पर बुधवार से पंच दिवसीय श्री गणेश पूजनोत्सव का शुरुआत श्री मंगलमूर्ति गणेश पूजा समिति, बैंक रोड/स्टेशन रोड स्थित पूजा पंडाल में हुआ ।
विघ्नहर्ता श्री मंगलमूर्ति गणेश के कलश यात्रा के बाद पटाखे एवं शंख ध्वनि के साथ पट खुला।वहीं,वैदिक रीति से पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण कार्यक्रम शुरू हुआ ।

साथ ही रक्सौल की बेटियां प्रवीन सिस्टर्स द्वारा बहुत ही मनमोहक रात्रि जागरण और झांकी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।इनके द्वारा सत्यम शिवम सुंदरम, हम कथा सुनाते राम सकल गुणगान की इत्यादि जैसे गीत नृत्य प्रस्तुति से सारा वातावरण भक्ति रस डूब गया ।
पड़ोसी देश नेपाल से आई अंजलि गुप्ता ने भी भक्तो को झूमने पर मजबूर कर दिया,जिसमे पंडाल में उपस्थित सारे भक्तजन मंत्रमुग्ध हो गए ।
समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता, सचिव पप्पू रौनियार, कोषाध्यक्ष संदीप चौधरी के साथ रंजीत बरनवाल, पिंटू कुमार, राजेश, लक्की गुप्ता, सुनील, नवीन मनी, राजीव, अरुण कुमार, संतोष, सन्नी, विक्की इत्यादि के साथ बहुत से सदस्य मौजूद थे ।
