
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी ने किया।बैठक को संबोधित करते बतौर मुख्य अतिथि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के रक्सौल विधान सभा के ऑब्जर्वर दयानंद सिंह दुसाध ने कहा कि बिहार की दुर्दशा के लिए वर्तमान सरकार जिम्मेवार है।लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 28अगस्त को प्रस्तावित वोट अधिकार यात्रा में रक्सौल विधानसभा से भी कई हजार कार्यकर्ता व समाज सेवी संगठन के लोग शामिल होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि यह यात्रा एक व्यक्ति,एक वोट,एक मूल्य के सिद्धांत पर आधारित है।पूर्वी चंपारण की जनता लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस के साथ हैं।यह यात्रा एक राष्ट्र व्यापी अभियान का हिस्सा है।इसका उद्वेश्य मतदाताओं के अधिकारो और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हैं।यात्रा विशेष रूप से युवाओं,किसानों, श्रमिकों और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण पर केंद्रित है।वहीं, प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी ने कहा कि इस विधानसभा से लाखों के तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता मोतिहारी में महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह मे शामिल होंगे।महागठबंधन के कार्यकर्ता एक जुट होकर रैली सफल बनाएंगे।
इधर,कांग्रेस नेता हाफिज अंसारी,नुरुल्लाह खान,डा गौतम कुमार,अखिलेश दयाल आदि ने अलग अलग कार्यक्रमों के बीच जन संपर्क कर वोट अधिकार यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील की।
