
रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण में 28अगस्त को प्रस्तावित वोट अधिकार यात्रा के तहत राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के आगमन को ले कर यात्रा की तैयारी जोर शोर से चल रही है।कांग्रेस और आरजेडी के नेता /कार्यकर्ता इसे सफल बनाने के लिए दिन रात जुटे हुए हैं। नेताओं का दावा है कि सड़को पर जन सैलाब उमड़ेगा।इस बीच रक्सौल विधान सभा क्षेत्र में रक्सौल कर्पूरी आश्रम सहित रक्सौल और आदापुर प्रखंड के विभिन्न गांव में राजद की देर रात्रि तक तैयारी बैठक जारी रही।प्रखंड राजद और छात्र राजद की टीम सक्रिय रही। बैठकों को संबोधित करते हुए
राजद के राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार जायसवाल ने कहा कि चुनाव आयोग एनडीए सरकार के इशारे पर काम कर रही है। सर्वे रिपोर्ट बता रही है कि बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार और तेजस्वी प्रसाद यादव मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।इससे सत्तारूढ़ दल घबराई हुई है और षड्यंत्र रच रही है,लेकिन,यह षड्यंत्र सफल नहीं होगा।श्री जायसवाल ने कहा कि चुनाव आयोग के माध्यम से एनडीए दलित, शोषित, वंचित व अल्पसंख्यक समुदाय के वोटरों का नाम मतदाता सूची से कटवा रही है,लेकिन,अब पोल खुलने से अधिकारी डर गए हैं।
उन्होंने कहा कि 28 अगस्त को मोतिहारी का मतदाता अधिकार यात्रा ऐतिहासिक होगा। यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ,यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कम्युनिस्ट नेता दीपांकर भट्टाचार्य,वीआईपी नेता मुकेश साहनी,सहित इंडिया गठबंधन के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस यात्रा को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि यह वोट अधिकार यात्रा बिहार ही नहीं देश में बदलाव की पट कथा लिखेगा।मतदाताओं को वोट देने,चुनाव लड़ने,नागरिकता का अधिकार खोने नहीं देंगे।राजद सड़क से सदन तक लड़ेगी।
वहीं,राजद नेता प्रमोद राय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल है।उन्होंने वोट अधिकार यात्रा को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि इसे हर हाल में सफल बनाएं।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन कुमार, छात्र राजद के जिला अध्यक्ष राकेश यादव,प्रखंड अध्यक्ष संदीप यादव,अरमान आलम,मनदीप कुमार,ओम गुप्ता,सुभाष यादव जी,चंदेश्वर यादव,नासिर शाह,ओमप्रकाश दास जी,विवेक कुमार,विकास कुमार यादव,अभिजीत कुमार,संतोष कुमार,प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।
