
वीरगंज।(Vor desk)। वीरगंज में नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत-नेपाल मैत्री बस से 6 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान अनवर सलाउदिन खान और मोहम्मद इकवाल सय्यद के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मुंबई से हैं और बस में यात्रा कर रहे थे।
नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के पर्सा जिला के डीएसपी सुरज कार्की ने बताया कि बस की जांच के दौरान उनके पास से गांजा बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि नेपाल में नशीले पदार्थों की तस्करी एक गंभीर समस्या है और फोर्स इस समस्या से निपटने के लिए कड़ी कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए विर्ता पुलिस कार्यालय को सौंप दिया गया है।
