Saturday, March 7

पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने वोट अधिकार यात्रा को सफल बनाने के लिए की बैठक,’नेपाली बहुओं’ का वोटर लिस्ट से नाम कटने पर जताया एतराज!

रक्सौल ।(Vor desk)।राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,बिहार के पूर्व कृषि मंत्री और बक्सर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि वोट चोरी रोकने के लिए महागठबंधन के द्वारा वोट अधिकार यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।यह लोकतंत्र, संविधान और ‘वन मैन, वन वोट’ के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा की सरकार के साथ मिलकर वोट काटने की साजिश रच रही है, जिसका नाम वोटर लिस्ट में नहीं रहेगा, वह व्यक्ति न चुनाव लड़ सकेगा, न वोट दे सकेगा, न नागरिक रहेगा।

सुधाकर सिंह ने कहा कि एनडीए गठबंधन को हार का डर सता रहा है, इसलिए वह एसआईआर करा रही है। उन्होंने कहा कि नेपाल के साथ भारत का बेटी-रोटी का रिश्ता है। हमारे यहां की बेटी को वहां संवैधानिक अधिकार मिल रहा है, लेकिन आज चुनाव आयोग के कारण नेपाल की बेटी जिसकी शादी भारत में हुई है, उसका नाम वोटर लिस्ट से काटा जा रहा है।

पूर्व कृषि मंत्री श्री सिंह कहा कि राजद की सरकार जब-जब आयी है, सामाजिक परिवर्तन हुआ है और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में सामाजिक न्याय की क्रांति आयी। उन्होंने कहा कि भाजपा की पूरी सरकार और प्रधानमंत्री के झूठे वादों से एकदम से बिहार की जनता घबरायी हुई है।

सांसद श्री सिंह ने कहा कि पश्चिमी और पूर्वी चंपारण देश में कभी चीनी का कटोरा था, आज यहां से चीनी भी गायब है। उन्होंने कहा कि चंपारण में अपराध चरम सीमा है, व्यापार समाप्त होता जा रहा है, कृषि तो समाप्त ही हो गया है। ऐसे में चंपारण के सभी सीट के साथ-साथ पूरे बिहार से भाजपा की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि लाख षडयंत्र के बाद भी एनडीए सरकार की वापसी संभव नहीं है।

सांसद श्री सिंह के रक्सौल पहुंचने पर स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया।इसके बाद बैठक कर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सूबे के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ‘वोट अधिकार यात्रा’ को सफल बनाने की अपील की। बताया कि यात्रा के क्रम में लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी यात्रा के 12वे दिन 28अगस्त को पूर्वी चंपारण में प्रवेश करेंगे। ढाका के गांधी चौक से पद यात्रा करते हुए मोतिहारी पहुंचेंगे और वहां संविधान सम्मेलन को संबोधित करने के बाद छपवा में रात्रि विश्राम करेंगे।

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में रक्सौल विधानसभा के पार्टी नेताओं से मुलाकात की और स्थानीय समस्याओं को जानने की कोशिश की।

राजद के तरफ से मौके पर मौजूद राष्ट्रीय सचिव संतोष जायसवाल ने उन्हें रक्सौल के भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी दी।
मौके पर राजद नेता सौरंजन यादव, मुबारक अंसारी,सरफुद्दीन अंसारी, सैफुल आजम, मदन प्रसाद गुप्ता, प्रमोद राय, राजीव कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह,सुनील कुशवाहा, विजय कुमार यादव ,उमेश चंद्र वंशी,नासिर ,राजीव रंजन गुप्ता,सुभाष यादव,मुमताज आलम,आकाश पासवान,सहित नुरुल्लाह खान,मनोज पासवान,शुद्धन यादव समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!