
एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर दर्ज हुई प्राथमिकी,आर्केस्ट्रा संचालक पर भी होगी कारवाई !
आदापुर।(Vor desk)।स्थानीय पुलिस ने डांसर के साथ अश्लिल गाना बजाने के आरोप में सुगौली प्रखण्ड के पंजियरवा पंचायत के मुखिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोसल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर उक्त कार्रवाई हुई है। बताया जाता है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्रखंड के बिशुनपुरवा बाजार पर लोक मेले का आयोजन किया गया था। इस मेले में नेपाली डांसरों की टीम सात सहेलिया के नाच बुलाये गए थे। इस नाच प्रोग्राम को देखने ससुराल आये पंजियरवा पंचायत के मुखिया राजकुमार उर्फ अशोक पासवान को ग्रामीण युवकों की टीम लेकर चली गयी और किसने डांसरों को मुखिया का परिचय दे दिया और बख्शीश लेने के उतावले में पुरुष डांसर ने मुखिया के साथ जबरन गलबहिया करने लगा, हालांकि वायरल वीडियो में मुखिया द्वारा उस डांसर के साथ कोई हरक्कत करते नही दिखाया जा रहा है। बावजूद, वायरल वीडियो को आधार मान पुलिस ने अश्लीलता फैलाने के मामले में मुखिया के खिलाफ आदापुर थाने में एफआईआर दर्ज कर लिया है।इस मामले को लेकर एसपी के आदेश पर सोमवार को मुखिया के ससुराल को चार थाने की पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए घेरा था, लेकिन मुखिया पुलिस के आने से पहले ही निकल चुके थे।वही, अपने दामाद के उपर लगे आरोप को एक साजिश बताते हुए मुखिया के ससुर शिवगोविंद पासवान ने बताया कि उनके दमाद की छवि को धूमिल करने के लिए वीडियो कट करके दिखाया जा रहा है।जो कही से जायज नही है।वे इस मेले के आयोजक या नाच पार्टी के प्रायोजक भी नही थे, बल्कि एक कुछ बच्चो के दबाव में दर्शक बन गए,जिसका खामियाजा उन्हें इस रूप में भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने इस मामले की उच्चस्तरीय अधिकारियों से जांच की मांग की है। वही, इस आशय की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार चौधरी ने बताया कि मुखिया के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास जारी है।
