
ग्राहकों के लिए जेवरों की मेकिंग चार्जेज पर 25% प्लस 25% की विशेष छूट की घोषणा!
रक्सौल।(Vor desk)। रविवार को शहर के लक्ष्मीपुर स्थित कल्याण ज्वेलर्स रक्सौल के शुभारंभ की पहली वर्षगांठ हर्षोल्लास से समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित एसडीएम रक्सौल मनीष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मनीष आनंद , डिप्टी कमांडेंट एस.एस.बी. नवीन कुमार,डॉ.प्रो.अनिल कुमार सिन्हा सदस्य बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग , रजिष्ट्रार आशीष अग्रवाल, कल्याण ज्वेलर्स शो रूम के प्रोपराइटर अरविंद सर्राफ एवं संतोष सर्राफ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर केक काटकर वार्षिकोत्सव की खुशियां साझा की। वहीं मुख्य अतिथियों ने कल्याण ज्वेलर्स रक्सौल प्रबंधन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इतने कम समय में शुद्धता के साथ आकर्षक जेवरों ने अपने ग्राहकों को आकर्षित किया फलस्वरूप भरोसा व विश्वास को जीता है,वह इस बात की तस्दीक करता है कि कल्याण ज्वेलर्स ऐसे ही नहीं देश का सबसे भरोसेमंद और प्रमुख ब्रांडों में से एक बना हुआ है।

इस मौके पर कल्याण ज्वेलर्स रक्सौल स्टोर के प्रोपराइटर अरविंद सर्राफ ने अपने ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीते एक साल में रक्सौल वासियों समेत शहर के इर्द-गिर्द क्षेत्रों के सम्मानित ग्राहकों का जो स्नेह और भरोसा मिला है, वह हमारे लिए अत्यंत खास है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे इन सम्मानित ग्राहकों के सहयोग के कारण ही इतने कम समय में ही कल्याण ज्वेलर्स ,रक्सौल उत्तर बिहार के नंबर वन शो रूम में शुमार हो गया है।
वहीं आज इस मौके पर शो रूम को भव्य रूप से साथ साज-सज्जा की गयी थी तथा शो रूम प्रबंधन द्वारा सभी आगंतुकों को गुलाब पुष्प ,अंग वस्त्र देने के साथ ही मुँह मीठा कर स्वागत किया गया। वहीं शो रूम परिसर में कोलकाता से पधारे कलाकारों द्वारा लगातार गीत-संगीत की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को उत्सवी बना दिया।
इस मौके पर उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों ने शो रूम में जेवरों के क्लेक्शन को खूब सराहा और खरीदगी भी की।

वहीं इस मौके पर उपस्थित लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने कहा कि कल्याण ज्वेलर्स का शो रूम रक्सौल में खुलने से रक्सौल को एक नयी पहचान मिली है। रक्सौल वासी सौ फीसदी शुद्धता के साथ शादी विवाह समेत विभिन्न पूजा अनुष्ठानों एवं रोजमर्रा के लिए उपयोगी हर रेंज की ज्वेलरी के लिए महानगरों का रूख नहीं करना पड़ रहा है,जो कल्याण ज्वेलर्स के जेवर की शुद्धता एवं अपने ग्राहकों के भरोसे की कसौटी पर खरा उतरने का परिचायक है। वार्षिकोत्सव के इस कार्यक्रम में अरविंद सर्राफ जी के अनुज संतोष सर्राफ एवं सुपुत्र आशुतोष सर्राफ भी आगुंतकों के स्वागत में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते दीखे गये। मौके पर स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, लक्ष्मी प्रसाद शिक्षक,कपिलदेव पटेल ,भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पांडेय,रजनीश प्रियदर्शी, आलोक कुमार श्रीवास्तव , म. निजामुद्दीन, राजकुमार रौनियार , दिनेश प्रसाद , पूनम सर्राफ,सरोज गिरि, ज्योति राज गुप्ता,श्रीकांत दुबे, अनुराधा शर्मा समेत नगर के कई नागरिक साथ ही सभी मीडिया बंधु भी उपस्थित रहे।अरविंद सर्राफ के पिताजी हरिशंकर सर्राफ ने भी सभी आगंतुकों का आने के लिए धन्यवाद किया।
