Saturday, March 7

धूम धाम से मना स्वतंत्रता दिवस: रक्सौल में सरकारी संस्थानों में फहराया गया तिरंगा, वीर शहीदों को किया गया याद!

रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमावर्ती शहर रक्सौल में 79वा स्वतंत्रता दिवस समारोह विभिन्न कार्यक्रमों के बीच धूम धाम से मना। शहर में15अगस्त को अहले सुबह से ही देशभक्ति गानों और तैयारियों का माहौल रहा। गली-मोहल्लों में आजादी के गीत और नारे गूंज रहे थे। रक्सौल स्थित अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम मनीष कुमार ने ध्वजारोहण किया।

वहीं,अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ मनीष आनंद ने ध्वजारोहण किया। रक्सौल सीमा शुल्क सदन कार्यालय में सहायक उपायुक्त राधवेंद साह ने तिरंगा फहराया। रक्सौल थाना में इंस्पेक्टर विजय कुमार ने झंडारोहण किया। हरैया थाना में थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने तिरंगा फहराया। रक्सौल स्टेशन परिसर में स्टेशन मास्टर अनिल कुमार सिंह,आरपीएफ कार्यालय में इंस्पेक्टर ए के चौधरी,


जीआरपी थाना में थानाध्यक्ष पवन कुमार ने ध्वजारोहण किया।अनुमंडल अस्पताल में उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार ने ध्वजारोहण किया।राष्ट्रीय गांधी प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक मुनेश राम ने ध्वजारोहण किया।

नगर परिषद में कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी ने झंडोत्तोलन किया। भाजपा कार्यालय में विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने तिरंगा फहराया।व्यापार मंडल कार्यालय में अध्यक्ष संजय पटेल ने ध्वजारोहण किया। कांग्रेस कार्यालय में प्रो. अखिलेश दयाल और राजद कार्यालय में रामबाबू यादव ,अनुमंडल राजद कार्यालय में सुरेश यादव,कर्पूरी आश्रम में प्रमोद राय, बाटा चौक पर इम्तियाज आलम ने ध्वजारोहण किया।

समाजिक संस्था लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के द्वारा पंकज वाटिका में आयोजित समारोह के बीच क्लब अध्यक्ष विमल सर्राफ ने ध्वजारोहण किया।वहीं,प्रयास संस्था में आरती कुमारी और शहर के आश्रम रोड छठिया घाट प्रांगण में महिला सुरक्षा विकास मंच की अध्यक्षा सरोज गिरी ने तिरंगा फहराया।

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम

सभी स्थानों पर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद किया गया। बच्चों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल-कॉलेज, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने भी कार्यक्रम आयोजित किए।इस बीच असहाय महिलाओं के लिए काम करने वाली संस्था माहेर के आश्रम में रक्सौल स्थित पशुपति पथ प्रदर्शक धर्मशाला के संचालक राजू गुप्ता के नेतृत्व में वहां की महिलाओं के बीच फल एवं मिष्ठान का वितरण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।वहां एसडीपीओ मनीष आनंद और रेल थानाध्यक्ष पवन कुमार भी पहुंचे और बेसहारा महिलाओं के बीच खुशियां बांटी।

सीमा पर सुरक्षा रही कड़ी

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों ने चौकसी बरती। आम लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली। एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां बांटी। कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!