Saturday, March 7

नगर परिषद बोर्ड की बैठक में लिए गए कई निर्णय,कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी ने किया ‘नया रक्सौल’ बनाने के लिए एक जुट हो आगे बढ़ने की अपील!

रक्सौल।(Vor desk)। गुरुवार को रक्सौल नगर परिषद कार्यालय में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विकास और नागरिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी ने की और संचालन कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने किया।

बैठक के मुख्य बिंदु:

  • चौमुखी विकास: कार्यालय पहुंचने के बाद कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी का बुके दे कर स्वागत किया गया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नया रक्सौल बनाने के लिए सभी पार्षदों को मिल जुल कर आगे बढ़ने और विकास को गति देने की जरूरत है।उन्होंने जोर दे कर कहा कि नगर को स्वच्छ सुंदर और प्रगतिशील बनाने के संकल्प के साथ कार्य किया जाएगा ।
  • यह बैठक नगर विकास विभाग द्वारा सभापति धुर पति देवी को पदमुक्त करने के बाद पहली बार हुई।
  • साफ-सफाई: एनजीओ के चयन और शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पर चर्चा की गई।
  • जल संकट: शहर के नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल बोरिंग और अन्य योजनाओं पर विचार किया गया। इससे पहले भी एक बैठक में 25 वार्डों में आरओ बोरिंग कराने का निर्णय लिया गया था।
  • विकासात्मक योजनाएं: सभी वार्डों में विकासात्मक योजनाओं को लागू करने पर जोर दिया गया।वार्ड6के पार्षद घनश्याम प्रसाद में बैंक रोड में नाला के साथ सड़क निर्माण और कस्टम एरिया में सम्बर सेबल लगाने की मांग की।वहीं,वार्ड 9के पार्षद कुंदन सिंह ने सरिसवा नदी के कारण हो रहे कटाव को रोकने की मांग उठाई। वार्ड10के पार्षद रवि गुप्ता ने मेन रोड में डिवाइडर में रेलिंग और सौंदर्यीकरण जल्द कराने की मांग करते हुए टेंडर में विलंब पर सवाल खड़े किए। वार्ड नंबर 14 के पार्षद दीपक कुमार गुप्ता ने ऐतिहासिक कुएं के जीर्णोद्धार और छोटे नाले को मुख्य नाले से जोड़ने का प्रस्ताव रखा। वार्ड से संबंधित योजनाओं और समस्याओं पर चर्चा के दौरान शहर के विकास और नागरिकों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।इसमें शहर में समुचित प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने पर चर्चा की गयी।वहीं मुख्य पथ स्थित जन सुविधा केंद्र के ऊपर दो मंजिला भवन बनाने का भी प्रस्ताव पास किया गया।
    बैठक समाप्ति के बाद कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है।सभी प्रस्ताव पर अच्छे माहौल में चर्चा के बाद सहमति से पास किया गया है।

बैठक में नगर पार्षद रंजित कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार कुशवाहा,जितेंद्र दत्ता,,आशा देवी,घनश्याम प्रसाद,कांति देवी, शायरा खातून,कुंदन सिंह,रवि गुप्ता, निलाक्षी श्रीवास्तव,अनुरागनी देवी,आशा देवी,दीपक कुमार,रम्भा देवी,मोहम्मद अब्बास,सोनू गुप्ता,सीमा गुप्ता, सुगंति देवी,डिम्पल चौरसिया,पन्ना देवी,
सुगंधि देवी, रविता देवी के साथ नगर परिषद कार्यालय के सिटी मैनेजर अविनाश कुमार राव,प्रधान सहायक चंदेश्वर बैठा,सहायक बैजू जायसवाल,प्रभारी टैक्स दरोगा हिमांशु रंजन, सहायक अभियंता ई. राज कुमार राय,स्वच्छता निरीक्षक कन्हैया यादव,नप कर्मी अजित कुमार श्रीवास्तव,पंकज सिंह,राकेश रंजन कुमार,राम नरेश कुशवाहा,सोनू मंडल, सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!