Tuesday, March 10

रक्सौल नगर के पार्षदों की आपसी सामंजस्य और एकता को ले कर बैठक,14अगस्त को होने वाले बोर्ड बैठक को ले कर हुई चर्चा!

रक्सौल।(Vor desk)।नगर परिषद रक्सौल के सभापति धुरपति देवी के पद मुक्त होने के बाद उपसभापति पुष्पा देवी के आवास पर उनके पति सह प्रतिनिधि राकेश कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 24 पार्षद और पार्षद प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक में आगामी 14 अगस्त को होने वाले बोर्ड की बैठक को लेकर चर्चा की।भेद भाव भुला कर मिल जुल कर काम करने और विकास पर ध्यान देने का संकल्प लिया गया।

*बैठक के मुख्य बिंदु:

  • नगर परिषद के कर्मियों और पार्षदों के मान-सम्मान को लेकर समन्वय स्थापना: इस बिंदु पर चर्चा की गई कि कैसे जनप्रतिनिधि और विभाग के बीच किसी प्रकार का असंतोष नहीं रहे।विकास पर ध्यान दिया जाए।
  • विगत सशक्त की बैठक में विभाग के तीन कर्मियों के खिलाफ रेजुलेशन: इस मुद्दे पर विभाग के कर्मियों के बीच खलबली मच गई थी,जब सभापति धुरपति देवी ने रेजुलेशन लाते हुए कारवाई की पहल की थी।इसके बाद कर्मियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।पक्ष विपक्ष के बीच पपार्षदों के एक गुट ने इसका विरोध किया, जबकि दूसरे गुट ने समर्थन किया।इस वजह से पार्षद और विभागीय कर्मियों के बीच तकरार बढ़ गई थी।इस मुद्दे पर चर्चा हुई कि आगे जनप्रतिनिधियों और कर्मियों के साथ बेहतर ताल मेल कर विकास कार्य को गति दी जाए।आम जन के हित में कार्य हो।

बैठक के बाद की स्थिति:

उपसभापति पति सह प्रतिनिधि राकेश कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पार्षदों ने आमजन की परेशानी को समझने की कोशिश की और समाधान निकालने का प्रयास किया। अब देखना यह है कि आगामी बोर्ड की बैठक में क्या निर्णय लिए जाते हैं और नगर परिषद के कर्मियों और पार्षदों के बीच के मतभेद कैसे दूर किए जाते हैं।

वैसे बैठक में वार्ड पन्द्रह के पार्षद रम्भा देवी के पुत्र अनुज कुमार ने शहर खेल मैदान एवम अपन जिम की स्थापना को लेकर अपनी बात रखी। वही वार्ड 5 के पार्षद जितेन्द्र दता ने डे नुलम के कार्यकलाप धरातल पर लाने की मांग की।इस दौरान पार्षद ओम कुमार, रंजीत श्रीवास्तव, बिरेन्द्र कुशवाहा, पार्षद पुत्र निपु कुमार जितेन्द्र दता, घनश्याम प्रसाद, राजु कुमार, शकील अहमद, कुन्दन सिंह, रवि गुप्ता, राकेश वर्मा, सुरेश प्रसाद, कमलेश कुमार, दिपक कुमार, अनुज कुमार, मो० अब्बास, अखिलेश दयाल, सोनु गुप्ता, अजय साह, दिपक गुप्ता, संजय साह, मुकेश कुमार, छोटेलाल चौरसिया, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!