Tuesday, March 10

पुल के लिए नर बलि प्रकरण पर टूटी नींद: हाई लेबल ब्रिज निर्माण के लिए अधिकृत ‘स्टार बिल्ड मैक्स प्राइवेट लिमिटेड’ पर प्राथमिकी दर्ज,विधायक प्रमोद सिन्हा ने की बैठक!

रक्सौल।(Vor desk)। काठमांडू दिल्ली राष्ट्रीय राज मार्ग अंतर्गत रक्सौल के कोइरिया टोला अंबेडकर चौक पर नव-निर्माणधीन हाई लेबल ब्रिज के पास घोड़ासहन नहर में बीती रात्रि बाइक अनियंत्रित हो कर गिरने से हुए हादसे में मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।हालाकि,अब तक मुआवजा की घोषणा नहीं की गई है।हालाकि,पुल के लिए ‘नर बलि ‘के बाद जनप्रतिनिधियों और प्रशासन,पुल निर्माण निगम की तंद्रा भंग होती दिख रही है।

सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने इस घटना पर दुःख जताते हुए कहा है कि हादसे में एक व्यक्ति का निधन हो गया है और और दूसरे एसआरपी हॉस्पिटल में भर्ती है।इलाज जारी है।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ ही इलाजरत व्यक्ति के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।

उन्होंने पोस्ट में स्वीकार किया है कि कांट्रेक्टर के लापरवाही और गैर जिम्मेदारी के वजह से पुल निर्माण कार्य अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह ही इस घटना की सूचना मिली,उपरांत,तत्काल जिला प्रशासन से बात कर कांट्रेक्टर पर करवाई करने सम्बंधित दिशा-निर्देश दिया।
रक्सौल थाना में स्टार बुलिडमैप प्राइवेट लिमिटेड (Star Buildmax pvt. Ltd) पर केस दर्ज हो गयी है और करवाई जारी है।

उन्होंने बताया कि पटना से आने के क्रम में मोतिहारी समाहरणालय में पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पुल निगम के साथ बैठक कर यथाशीघ्र पुल निर्माण करवाने सम्बंधित बात कही।

पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि जल्द ही चीफ इंजीनियर, सिचाई विभाग और कृषि पदाधिकारी पूर्वी चंपारण से डिस्कर्सन कर पानी बन्द करने सम्बंधित निर्णय लिया जाएगा।पानी बन्द होने के एक हप्ते में पुल की ढलाई हो जाएगी।

इधर,पुलिस और नगर परिषद की सक्रियता से नहर में गिरा एम टी बाइक क्रेन से निकाला गया है।वहीं,मृत दानिश जावेद के शव के पोस्ट मार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।जबकि,घायल अमन का इलाज एसआरपी हॉस्पिटल में जारी है,जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।मृतक और घायल दोनों बेतिया के निवासी हैं।उनके परिजन रक्सौल पहुंच गए हैं।इधर, रक्सौल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में मामले में जांच और आवश्यक कारवाई जारी है।

इधर, रक्सौल में इस मामले को ले कर गहरा रोष है।स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह,राजद प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन यादव,राजद के वाणिज्य प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा,जन सुराज के पूर्णिमा भारती,शशांक शेखर ने इस मौत को नरबलि करार देते हुए पांच करोड़ी पुल निर्माण में लापरवाही और इस हादसे के मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर त्वरित कारवाई करने के साथ ही मृत परिवार को मुआवजा और घायल का बेहतर इलाज कराने की मांग की है।इस प्रकरण में लापरवाही को ले कर पुल निर्माण निगम के अधिकारियों पर भी कारवाई और हत्या का मुकदमा चलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!