
रक्सौल।(Vor desk)।भारत नेपाल सीमा का महत्वपूर्ण रक्सौल रेलवे स्टेशन अब विश्व स्तरीय होगा! अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा, जिसकी पहली झलक काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर जैसी होगी। इस परियोजना के पहले चरण में 54 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।इस अमृत भारत स्टेशन के निर्माण का कार्य अब शुरू हो जाएगा,क्योंकि,इसके लिए पश्चिम चंपारण क्षेत्र के सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा संजय जायसवाल ने 1अगस्त2025( शुक्रवार )को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया ।इस दौरान समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय कुमार , क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा सहित एनडीए कार्यकर्ता और रेल अधिकारीगण मौजूद रहे।


इस दौरान सांसद डा संजय जायसवाल ने बताया कि नया स्टेशन 4 मंजिला होगा।इस पर पशुपति नाथ मंदिर की तरह का चार गुंबद भी होगा। इसकी भव्यता शहर के किसी भी हिस्से से देखी जा सकेगी। इसमें A-ग्रेड स्तर की मॉडर्न सुविधाएं होंगी, जो यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्रदान करेंगी। स्टेशन परिसर में एक अत्याधुनिक रेलवे यार्ड भी बनाया जाएगा, जिससे रक्सौल शहर को प्रदूषण से राहत मिलेगी।वहीं इस स्टेशन के रिमॉडलिंग के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार और आवाजाही को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
स्टेशन में उत्तर और दक्षिण दोनों ओर प्रवेश द्वार होंगे, जिससे नेपाल से आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। स्टेशन निर्माण का डीपीआर तैयार है और ठेकेदार की नियुक्ति भी हो चुकी है।बता दे कि इस अमृत भारत स्टेशन का शिलान्यास प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं।
