Sunday, March 8

रक्सौल:नगर परिषद क्षेत्र में गंदा पानी पीने की मजबूरी,बढ़ा बीमारी का खतरा

रक्सौल।(Vor desk)।एक तरफ इंद्र भगवान का प्रकोप दूसरे तरफ सिस्टम का लापरवाही से लोग परेशान है। बूंद बूंद पानी के लिए लोग हाथों में बाल्टियां लेकर इधर उधर घूम रहे है। इसी बीच रक्सौल नगर परिषद शहर में  गंदा  पानी लोगों को पीने पर मजबूर कर दिया है । एक ऐसा ही वाक्या रक्सौल के वार्ड नंबर 24 से सामने आयी है, जहाँ कहने के लिए नगर परिषद लोगो को जल आपूर्ति के लिए टंकी से पानी तो भेजवा रही है, लेकिन हकीकत यह है कि इस  पानी से कोई हाथ पैर धोना भी नही चाहेंगे । वार्ड 24के स्थानीय मालती देवी और अशरफ अंसारी ने बताया कि ऐसा पानी जानवर भी पीकर बीमार हो जाएं। वैसा पानी नगर परिषद लोगो को पीने के लिए सप्लाई कर रहा है।स्थिति यह है कि जल संकट के वजह से लोग क्या करे वही गंदा पानी पिने को मजबूर है, यह केवल इसी वार्ड का नहीं बल्कि पूरे नगर परिषद क्षेत्र की स्थिति है, लगभग सभी जगह उसी तरह का पानी दिया जा रहा है, लोग मजबूर हो कर वही पानी पीने को मजबूर हो रहे है। इस पानी को पीने से लोगो को संक्रमित होने का खतरा ज्यादा बढ़ गया है।

वही दूसरे तरफ़  कई वार्ड में पानी पीने के लिए नहीं है वही दूसरी तरह पानी बर्बादी किया जा रहा है  वार्ड दस में लगाये गए समर सेमल से देख रेख के अभाव में यूंही पानी सड़क पर बह रहा है, लोग समरसेमल बोरिंग के पास नहा रहे है। महज 1 लीटर पानी भरने के लिए 100 लीटर पानी लोग बर्बाद कर रहे है। इसको ले कर लोगो में नगर परिषद के प्रति काफ़ी आक्रोश दिख रहा है।जल संकट की कुव्यवस्था को ले कर विरोध प्रदर्शन भी हो रहा है।नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डा मनीष कुमार का कहना है कि नगर परिषद प्रशासन टैंक से फ्रेस वाटर की सप्लाई वार्डो में कर रही है।इसी पानी का इस्तेमाल ऑफिस में भी होता है।

इस सबंध में रक्सौल विधायक प्रमोद सिन्हा ने बताया रक्सौल में जलसंकट को लेकर विभागीय मंत्री से बात हुई है। पीएचडी और नगर परिषद की टीम के साथ बैठक हुई है। जलसंकट के समस्याओं का जल्द ही निदान किया जाएगा। गंदा जल सप्लाई को को लेकर जाँच कराएंगे।(रिपोर्ट:लव कुमार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!