
रक्सौल।(Vor desk)।छात्र राष्ट्रीय जनता दल पूर्वी चंपारण मधुबन संगठन के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने रक्सौल प्रखंड छात्र राजद का प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार यादव को मनोनीत किया है। संदीप कुमार यादव के दूसरी बार छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष बनने पर रक्सौल के छात्रों में हर्ष है।वहीं,छात्र राजद के रक्सौल प्रखंड के प्रधान सचिव पद पर सोनू कुमार पासवान को मनोनीत किया गया है।इसी तरह निखिल कुमार को स्थानीय केसीटीसी के राजद इकाई अध्यक्ष पद पर दूसरी बार मनोनीत किया गया है।उन्हें सौरंजन कुमार यादव (राजद प्रखंड अध्यक्ष),अरमान आलम (युवा प्रखंड अध्यक्ष) संजय यादव (किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष),चंद्रशेखर गुप्ता (नगर अध्यक्ष),सैफुल आजम (विधानसभा प्रभारी),प्रमोद राय,सुनील कुशवाहा रवि भारती, सुभाष यादव आदि ने बधाई दी है।
