Sunday, March 8

संतोष जायसवाल लगातार दूसरी बार बने राजद के राष्ट्रीय सचिव ,पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

रक्सौल।(Vor desk)। राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटी ने राष्ट्रीय कार्य समिति का मनोनयन किया गया है।जिसमें रक्सौल विधानसभा से नेता संतोष जायसवाल को दुबारा पार्टी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। दिल्ली में हुई बैठक के बाद इसकी घोषणा की गयी है

पार्टी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए संतोष जायसवाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुझपर भरोसा जताया गया है ।उनके उम्मीदों और पार्टी की नीति सिद्धांत पर खड़ा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।पार्टी की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव में दल को मजबूत करने के लिए पार्टी आलाकमान का जो निर्देश होगा, उसका पालन किया जाएगा। इधर, संतोष जायसवाल के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर स्थानीय राजद नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। इनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन यादव ,आदापुर प्रखंड अध्यक्ष मुबारक अंसारी,प्रमोद राय,सुनील कुशवाहा, सैफुल आजम,सुभाष यादव,फखरुद्दीन आलम,नितेश कुमार,दिनेश राम, रवि भारती, सरफुद्दीन आलम,राजीव गुप्ता,उमेश कुमार चंद्रवंशी,ओम गुप्ता,नेमुला आलम शामिल है।उन्होंने कहा कि संतोष जायसवाल जी के राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत किए जाने से राष्ट्रीय जनता दल को मजबूती मिलेगी और पार्टी के उद्देश्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!