
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल के हरैया बस्ती में टाटा मोटर्स (गिरी मोटर्स) के नाम पर सीमा क्षेत्र में चल रहे अवैध नशे के धंधे के काले कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि आरोपी टाटा मोटर्स जैसे नाम का इस्तेमाल कर काफी चुपचाप ढंग से यह कारोबार कर रहे थे ताकि किसी को शक न हो। प्रतिष्ठान की साख का गलत इस्तेमाल कर लंबे समय से नशीली दवाओं की तस्करी की जा रही थी।
गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी में तीन लोगों को रंगे हाथ कुल 20बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप के साथ पकडा गया,इसके बाद में जांच में कई खुलासे हुए।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह दवाएं कहां से लाई जा रही थीं।
गिरफ्तार लोगों की पहचान मैनेजर पवन कुमार, कर्मचारी लाल बाबू और प्रधुमन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मैनेजर पवन कुमार ही इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड था। वह खुद दवाएं मंगवाता था और अपने कर्मचारियों के जरिए इन्हें बाजार में बेचवाता था।यह सब गुप चुप ढंग से चल रहा था।सूचना है कि नेपाल तक इनका जाल फैला हुआ है।
