Tuesday, March 10

जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती ने डायवर्शन निर्माण को ले कर शुरू किया आमरण अनशन,कहा-जब तक निर्माण शुरू नहीं,तब तक जारी रहेगा अनशन

रक्सौल।(Vor desk)। जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती ने डायवर्शन निर्माण के लिए 26जुलाई शनिवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है।वे अपने समर्थकों के साथ अम्बेडकर चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उन्होंने आमरण अनशन शुरू किया।उन्होंने कहा कि काठमांडू दिल्ली राज मार्ग के रक्सौल खंड अंतर्गत घोड़ासहन नहर में कोईरियाटोला चौक स्थित अंबेडकर चौक पर हाई लेबल पुल निर्माण के क्रम बने अप एंड डाउन डायवर्सन के ध्वस्त होने के बाद संकट बढ़ गया है और देशी विदेशी पर्यटकों ,आम लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।

उन्होंने शुक्रवार को पूर्वी चम्पारण के जिला विकास उपायुक्त डा प्रदीप कुमार को एक ज्ञापन सौंप कर समस्या के निराकरण की मांग करते हुए आमरण अनशन के लिए अनुमति मांगी थी।उन्होंने समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि बिना मजबूत डायवर्शन निर्माण के पुल निर्माण शुरू कर दिया गया।सिंचाई के लिए नहर में पानी बढ़ने से यह डायवर्शन ध्वस्त हो गया और समस्या बढ़ गई।इस पार से उस पार जाने में मात्र वहां एक मिनट लगता है,जबकि,डायवर्शन के नहीं होने से तीन चार किलो मीटर फेरा लगाना पड़ रहा है जाम में घंटों जूझना पड़ता है।पुल निर्माण कोई तीन चार माह पहले से शुरू हुआ,बावजूद न तो नियम से काम हुआ,न जन भावना का ख्याल रखा गया।नियम से यह भारत नेपाल के बीच अधिकृत ट्रेड रूट है,जहां कंनेक्टिविटी बाधित करना विधि सम्मत नहीं है।जहां यह पुल बन रहा है,वहां छह मार्ग का जुड़ाव है और लगातार आवागमन होता है।बिना मजबूत डायवर्शन निर्माण के पुल का काम शुरू कर दिया गया।इसमें हो रही अनियमितता और घपला घोटाला की जांच होनी चाहिए।उन्होंने कहा है कि इसको ले कर रक्सौल एसडीओ को भी ज्ञापन सौंपा है,लेकिन,उन्होंने आमरण अनशन की इजाजत देने के बजाय जिला प्रशासन से मिलने का अनुरोध किया है।श्री मति भारती ने बताया कि जिला विकास उपायुक्त डा प्रदीप कुमार ने इस मामले को ले कर एसडीओ मनीष कुमार से पूरी जानकारी भी ली ,जिसमे उन्होंने समस्या से अवगत हुए आम जनों को हो रही कठिनाई से बताई।जिसके बाद उन्होंने खुद से यहां पहुंच कर निरीक्षण करने का आश्वासन दिया है।जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती ने कहा कि क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि ने शीघ्र डायवर्सन निर्माण का आश्वासन दिया है,लेकिन,हम तब तक आश्वस्त नहीं होंगे जब तक कि वहां डायवर्शन निर्माण शुरू नहीं हो जाता। जब तक डायवर्शन निर्माण शुरू नहीं होगा,वहां 26जुलाई से शुरू होने वाला आमरण अनशन लगातार जारी रहेगा।

बता दे कि इससे पूर्व जहां राजद के नेतृत्व में महागबंधन ने बीते दिनों धरना प्रदर्शन किया और हाय हाय का नारा लगाया था,वहीं,अब जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती ने 26जुलाई से आमरण अनशन पर बैठने से खलबली है।

गौरतलब है कि रक्सौल के कोइरीया टोला स्थित अंबेडकर चौक के पास नहर में डायवर्सन बनाने की मांग को ले आम जनों की परेशानी को देखते हुए क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की पहल पर शीघ्र डायवर्सन निर्माण का आश्वासन मिला है।उन्होंने पटना में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के चेयरमैन शीर्षत कपिल अशोक से मुलाकात कर कोइरिया टोला नहर चौक पर निर्माणाधीन पुल से आवागमन में हो रहे कठिनाइयों के समस्याओं से अवगत करवाया है।मांग किया है कि तत्काल पैदल गामी, बाइक और ई-रिक्शा आदि की आवागमन के सहूलियत के लिए निर्माणाधीन पुल के बगल में “लोहाई पुल” के निर्माण कराया जाए।जिस पर चेयरमैन श्री अशोक ने विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिशा-निर्देश दिया है।विधायक श्री सिन्हा के अनुसार,27जुलाई को पुल निगम के अधिकारियों के साथ कोइरिया टोला चौक पर वस्तु स्थिति की निरीक्षण की जाएगी।हालाकि,पूर्णिमा भारती ने इस पर असहमति जताते हुए पुल निर्माण स्थल के पास टेंट लगा कर आमरण अनशन शुरू कर दिया है।नारा दिया है डायवर्शन दो ,नहीं तो मार दो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!