Tuesday, March 10

सरकार की मुफ्त बिजली योजना,घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा 125यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ

रक्सौल।(Vor desj)।बिहार सरकार की राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा को ज़मीनी स्तर पर उतारने के लिए रक्सौल डिविजन कार्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता गौतम गोविंदा की अध्यक्षता में हुई इस समीक्षा बैठक में योजना को ‘युद्ध स्तर’ पर सभी उपभोक्ताओं तक पहुँचाने पर ज़ोर दिया गया।
अधीक्षक अभियंता गौतम गोविंदा ने बताया कि सरकार की इस मुफ्त बिजली की सौगात को हर घरेलू उपभोक्ता तक पहुँचाना विधुत विभाग कि सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रशाखा स्तर पर टीमों का गठन करने का निर्देश दिया गया है। सेक्शन वाइज समीक्षा के क्रम में
अधीक्षण अभियंता ने राजस्व संग्रहण, कृषि कनेक्शन का निष्पादन एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर सख्त हिदायतें दी। वहीं कार्यपालक अभियंता अजय कुमार बैठक में मौजूद सभी जेई एवं सुपरवाइजरों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजगता से रहने एवं उपभोक्ताओं के हित में आपूर्ति व्यवस्था को बिल्कुल दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। साथ ही सभी एमआरसी तथा मानव बलों पर अंकुश रखने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि रक्सौल डिवीजन में 2 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ता हैं और इन सभी को मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिलेगा।
बैठक में वरिष्ठ प्रबंधक (राजस्व) मोतिहारी समन कुमार, सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन, आलोक कुमार, कनीय विद्युत अभियंता मनीष कुमार, मो. ग़ालिब, रवि कुमार, दुर्गानंद कुमार, प्रीतम कुमार बंटी, जोनल मैनेजर अभिषेक कुमार, संजय कुमार, सुपरवाइजर कुश कुमार, ऋषिकेश आजाद, तारिक मंजर और प्रवीण कुमार सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!