
रक्सौल। ( vor desk)। रक्सौल के मेन रोड़ कोइरिटोला नहर पर फिर से नया डाईवर्सन बना कर आवागमन को सुचारु रूप से चालू करने को लेकर इंडिया गठबंधन ने अपने पूर्व घोषित मांगो को लेकर मेन रोड़ अंबेडकर चौक पर काफी उग्र विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सांसद संजय जयसवाल और विधायक प्रमोद सिन्हा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सभा के अंत में उनका पुतला दहन किया। इंडिया गठबंधन के नेताओ ने यह आरोप लगाया कि करीब पांच करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल के बगल में बने वैकल्पिक डाईवर्सन को स्थानीय सांसद और विधायक के इशारे पर हटा दिया गया है जिससे लोगों को इस पार से उस पार जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन में शामिल नेताओं का यह भी आरोप है कि डाईवर्सन निर्माण के लिए आवंटित करीब पचास लाख रुपये का भी इस दौरान सब की मिलीभगत से गबन कर लिया गया है। प्रदर्शनकारी नेताओं ने स्थानीय सांसद और विधायक को दो दिनों के भीतर नहर पर फिर से नया डाइवर्सन बना कर उसे चालू करने की अपनी मांग दुहराई। डाईवर्सन नही बनने की सूरत में उन्होंने इससे भी बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने की बात कही। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व राजद प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन यादव ने किया ।इस दौरान आदापुर राजद प्रखंड अध्यक्ष मुबारक अंसारी,किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष अवधेश यादव,जिला सचिव सुभाष यादव,रक्सौल कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी,नगर अध्यक्ष छोटेलाल चौरसिया,महिला अध्यक्ष अंजली गुप्ता,राजद के विधान सभा प्रभारी सैफुल आजम,कांग्रेस नेता अखिलेश दयाल,राजद नेता सरफुद्दीन आलम, मदन गुप्ता,सुनील कुशवाहा,,कांग्रेस नेता डॉ गौतम कुमार,राजद किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय यादव,नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता,
युवा अध्यक्ष अरमान आलम,अतिपिछड़ा अध्यक्ष नितेश गुप्ता, नुरुल्लाह खान,कृष्णा गुप्ता,पंचायत अध्यक्ष झूलन पटेल,पंचायत अध्यक्ष एजाजुल हक,लड्डू आलम, बीकू यादव,पंचायत अध्यक्ष मुमताज आलम, प्रखंड महासचिव उमर अंसारी,शाहिद अली,मन्नू सिंह, करण कलवार,अनिल दास,नासिर आलम,गुड्डू यादव,कम्युनिस्ट नेता हज़रत अलम, ओम कुमार,,नूर मुहम्मद हवारी, धांगर मियां,उमेश कुमार चंद्रवंशी सहित सैकड़ों महागठबंधन कार्यकर्ता मौजूद थे।
