Sunday, March 8

राजकीय मध्य विद्यालय पनटोका में उत्सवी माहौल के बीच तिथि भोज का आयोजन,बच्चों ने किया खीर पूरी ग्रहण!

रक्सौल।(Vor desk)।प्रखण्ड के राजकीय मध्य विद्यालय, पनटोका में पूर्व प्रमुख सह समाजसेवी व भूमिदाता परिवार के सदस्य संतोष कुमार उर्फ पप्पू जी के सौजन्य से विद्यालय में तिथि भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के 352 छात्र- छात्राओं सहित करीब अन्य आगत अतिथियों ने भी श्रावण मास में विशुद्ध शाकाहारी सुस्वादु व्यंजनों का रस्सावदान किया। भोज में बच्चों ने खीर- पूरी, सब्जी व मिठाई का लुत्फ़ उठाया। इसका आयोजन प्रधानाध्यापक मुनेश राम की प्रेरणा से पूर्व प्रमुख संतोष कुमार उर्फ पप्पू जी द्वारा किया गया।मौके पर बीईओ ब्रजेश कुशवाहा ने कहा कि तिथि भोज के आयोजन से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है तथा विद्यालय से समुदाय का जुड़ाव शैक्षणिक माहौल बनाने में कारगर साबित होता है। ऐसे सामूहिक प्रयास समुदाय के द्वारा होते रहने चाहिए।अगर यह सतत प्रक्रिया चलता रहा तो विद्यालय में बच्चों का ठहराव तथा शैक्षिक माहौल सुदृढ़ होने में भरपूर सहयोग मिलेगा। वही, तिथि भोज के आयोजक पूर्व प्रमुख संतोष कुमार उर्फ पप्पू जी ने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहेगा की उनके गांव का विद्यालय अभिवंचित वर्गों के बेहतर शिक्षा का प्रतीक बने और इसके नव निर्माण में सभी शिक्षकों और समुदाय का समन्वय करकर साबित हो। वही,तिथि भोज को लेकर विद्यालय में सुबह से ही उत्सवी माहौल रहा।

विद्यालय परिसर को छात्राओं ने आकर्षक रंगोली से सजाया तथा आगत अतिथि बीईओ ब्रजेश कुशवाहा,डॉक्टर मुराद आलम, समन्वयक विभूतिभूषण चौबे आदि का स्वागत किया।मौके पर मुख्य अतिथि बीईओ ब्रजेश कुशवाहा सर, पूर्व प्रमुख संतोष कुमार उर्फ पप्पू जी, वीएसएस अध्यक्ष डॉक्टर विक्रमा प्रसाद,सचिव विनता देवी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मुराद आलम, समाजसेवी नुरुल्लाह खान, कुंदन कुमार,पत्रकार दीपक अग्निरथ, कन्हैया साह,सुदिष्ट प्रसाद, संदीप कुमार, सरोज कुशवाहा आदि शामिल हुए।वही, आयोजक मंडल में प्रधानाध्यापक मुनेश राम, वरीय शिक्षक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, कुंदन कुमार,रूपा कुमारी,सुभाष प्रसाद यादव, मो. सैफुल्लाह, बबिता कुमारी, आसमा प्रवीण, कविता कुमारी,दीक्षा कुमारी, मुकेश रंजन, स्मिता कुमारी, रुमन कुमारी सहित अन्य ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!