
रक्सौल।(Vor desk)।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसाररक्सौल स्थित अनुमंडल कार्यालय में ईवीएम डिमांस्ट्रेशन सेंटर का उद्घाटन रक्सौल एसडीएम मनीष कुमार ने फीता काटकर किया। इस सेंटर का उद्देश्य नए मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देना और उन्हें ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट (वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीन के बारे में जागरूक करना है।इस अवसर पर एसडीएम ने स्वयं बैलेट यूनिट में बटन दबाकर मतदान प्रक्रिया का डेमो ट्रायल लिया और वीवीपैट से निकलने वाली पर्ची का मिलान कर इसकी पारदर्शिता और विश्वसनीयता को रेखांकित किया।उन्होंने इस मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया सेंटर का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें।प्रत्येक दिन ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को ईवीएम की कार्यप्रणाली से अवगत कराएं।स्कूल, कॉलेज, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर भी जागरूकता अभियान चलाएं।इस पहल का मुख्य उद्देश्य फर्स्ट टाइम वोटर्स एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को ईवीएम की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है।साथ हीनिर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढ़ावा देना है।मतदाताओं की शंका का समाधान करना है।
ईवीएम डिमांस्ट्रेशन सेंटर की विशेषताएं:
- मतदान प्रक्रिया की जानकारी: इस सेंटर पर नए मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
- ईवीएम मशीन का अभ्यास: मतदाता ईवीएम मशीन पर मतदान का अभ्यास कर सकते हैं।
- प्रशिक्षित कर्मी: निर्वाचन विभाग के कर्मी सोनू कुमार और आरटीपीएस के इंचार्ज जैनेन्द्र सिंह प्रतिदिन इस सेंटर पर उपस्थित रहेंगे और मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।
- सेंटर के घंटे: यह सेंटर प्रतिदिन 10 बजे से 5 बजे तक खुलेगा।
इस सेंटर के उद्घाटन के साथ ही, रक्सौल के मतदाता अब मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और अपने मताधिकार का सही तरीके से प्रयोग कर सकेंगे।
