Tuesday, March 10

नहर में डायवर्सन को ले कर आज सांकेतिक आंदोलन और नुक्कड़ सभा करेगा राजद:राजद नेता रवि मस्करा 

रक्सौल।(Vor desk)। काठमांडू दिल्ली राजमार्ग के रक्सौल खंड अंतर्कोगत ईरियाटोला नहर चौक पर बन रहे हाई लेवल पुल निर्माण में लापरवाही और डायवर्सन हटाने का मुद्दा तुल पकड़ गया है।राजद के जिला प्रवक्ता रवि मस्करा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 17जुलाई गुरुवार की सुबह 9बजे से कोईरियाटोला नहर चौक पर विरोध प्रदर्शन और नुक्कड़ सभा का आयोजन होगा।उन्होंने कहा कि रक्सौल एसडीओ को इस मामले को ले कर ज्ञापन सौंपा गया है।।उन्होंने आरोप किया कि शहर के ज्वलंत और संवेदशील मामले पर प्रशासन और क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि गंभीर नहीं है।इस उपेक्षा पूर्ण नीति के खिलाफ राजद सांकेतिक आंदोलन करेगी।यदि इसका भी असर नहीं हुआ,तो,20जुलाई से व्यापक जन आंदोलन होगा,क्योंकि,कोईरिया टोला नहर चौक का डायवर्सन नहीं होने से मरीज,स्कूली बच्चे,कामकाजी लोग,व्यापारी,पर्यटक सभी परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!