Tuesday, March 10

नहर डायवर्सन को ले कर महागठबंधन ने किया चरण बद्ध आंदोलन का ऐलान,प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन!

रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल में कोईरिया टोला पुल के निर्माण में अनियमितता – लापरवाही और डायवर्सन हटाने के खिलाफ महागठबंधन ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है।यह पुल काठमांडू दिल्ली राजमार्ग के रक्सौल खंड अंतर्गत कोईरियाटोला स्थित घोड़ासहन नहर पर बन रही है।इस सड़क को रक्सौल की लाइफ लाइन सड़क माना जाता है,जिस पर ‘हाई लेबल ब्रिज ‘का निर्माण चल रहा है,जो इन दिनों नहर में प्रचुर पानी और बारिश के कारण बंद की स्थिति में है।मुख्य सड़क और सैनिक सड़क भी कटाव की शिकार हो गई है।
इस मामले पर आक्रामक राजद प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन यादव ने कहा कि घोड़ासहन नहर पर बने डायवर्सन को तोड़ दिया गया है, जिससे रक्सौल अनुमंडल सहित दूसरे राज्यों और देशों से आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

दरअसल,बुधवार को महागठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें डायवर्सन हटाने और पुल निर्माण में लापरवाही की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है और आम लोगों को समस्या से निजात दिलाने के लिए पीपा पुल या फिर से डायवर्सन बनाने की मांग की गई है।

ज्ञापन सौंपने के बाद एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है प्रखंड अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि 20जुलाई की सुबह 9बजे से कोईरियाटोला नहर चौक पर हल्ला बोल आंदोलन का आयोजन होगा।उन्होंने आरोप किया कि शहर के इस ज्वलंत समस्या पर प्रशासन और क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि गंभीर नहीं है।

वहीं,राजद नेता सह विधान सभा पर प्रभारी सैफुल आजम ने कहा कि रक्सौल शहर को पूरे देश से अलग-थलग कर दिया गया है और पुल के निर्माण कार्य की गुणवत्ता सही नहीं होने से इसका भविष्य अच्छा नहीं है।

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी ने कहा कि डायवर्सन तोड़े जाने से रक्सौल के आसपास से इलाज के लिए आने वाले सभी मरीजों और उनके परिजनों को काफी दिक्कत हो रही है।

राजद नेता सुनील कुशवाहा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सांसद विधायक वाह वाही लूटने के चक्कर मे रक्सौल से पूरे देश को जोड़ने वाली कोइरिया पुल को असमय तोड़वाकर रक्सौल वासियों को जबरदस्ती परेशानी मे डाला गया है।रक्सौल की जनता इसका बदला अपने वोट के चोट से देगी।
अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो महा गठबंधन चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

बता दे कि बारिश के समय पुल निर्माण ने क्षेत्र के लोगों के लिए विपरीत स्थिति पैदा कर दी है।इसको ले कर विधायक प्रमोद सिन्हा ने पिछले दिनों निर्माण कार्य का जायजा लिया था और आवश्यक निर्देश दिए थे।एसडीओ मनीष कुमार सहित पुल निर्माण निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।इसी बीच पिछले सप्ताह सिंचाई कार्य को ले कर अचानक से रात्रि में डायवर्सन हटा दिया गया,जिसके बाद से त्राहि त्राहि की स्थिति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!