Monday, March 9

रक्सौल में नहर से बरामद हुआ युवती का शव,हत्या की आशंका ,पुलिस कर रही जांच!

रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल के घोड़ासहन नहर से एक लड़की का शव बरामद हुआ है।जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी है।शव पर जख्म के निशान भी मिले है,जिसके बाद चर्चाओं और अटकलों का बाजार गर्म हो गया है ।मिली जानकारी के मुताबिक,प्रखंड के जोकियारी गांव के पास नहर से करीब 20 वर्ष की एक अज्ञात युवती का अर्द्ध नग्न शव बरामद हुआ है। शव पर जख्म के निशान मिले हैं, जिससे यह मामला हत्या का प्रतीत होता है।हो सकता है कि रेप भी हुआ हो।शव सोमवार की सुबह देखा गया था।हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार के पहुंचने के बाद शव को नहर से निकाला गया ।सूत्रों ने बताया कि दोपहर में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की ।शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती का शव नहर के जलकुंभी में फंसा हुआ था। स्थानीय ग्रामीणों ने शव देखा और रक्सौल थाना को सूचित किया। पुलिस टीम ने शव को नहर से बाहर निकाला और जांच शुरू की।युवती के बदन पर काले रंग का जींस और टी शर्ट था।

पुलिस का मानना है कि शव किसी अन्य स्थान से बहकर आया होगा। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है।थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!