
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ गठबंधन द्वारा बुलाए गए ‘बिहार बंद’ के समर्थन में महागठबंधन के नेताओं ने टायर जलाए और सड़कें जाम कीं।काठमांडू दिल्ली को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राज मार्ग के रक्सौल मेन रोड में चक्का जाम के साथ धरना प्रदर्शन से आवाजाही बंद है।बाजार भी बंद है।विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़क पर उतरे नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी जम कर नारेबाजी की।सड़क पर धरना प्रदर्शन में जुटे पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राम बाबू यादव सुरेश यादव,,नुरुल्लाह खान,प्रमोद राय, सौरंजन यादव,मदन गुप्ता,रवि मस्करा,मंजू साह, विजय यादव,सुभाष यादव कृष्णा प्रसाद उर्फ नेता जी,दिनेश कुमार आदि ने एनडीए सरकार के तुगलकी निर्णय और कारवाई की जम कर आलोचना करते हुए वोटर लिस्ट रिवीजन बंद करने की मांग की।इस दौरान राम बाबू यादव ने वोटर लिस्ट रिवीजन की प्रक्रिया को ‘वोट बंदी’ करार दिया।
उन्होंने कहा कि राज्य का इलेक्शन कमीशन कोई काम का नहीं है।यह पोस्ट ऑफिस जैसा है,जो निर्णय लेने लायक नहीं है।

वहीं,महागठबंधन नेता नुरुल्लाह खान ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को आड़े हाथों लिया था।उन्होंने जोर दे कर कहा कि ‘दो गुजराती मिलकर 8 करोड़ बिहारियों के वोट का अधिकार छीनने का प्रयास कर रहे हैं।इन दो गुजरातियों को बिहार, संविधान और लोकतंत्र से सख्त नफरत है।उन्होंने आह्वान किया कि यह जगने जगाने और आवाज उठाने का वक्त है।लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल कर आवाज उठाने की जरूरत है।
वहीं, प्रमोद राय ने कहा कि इस बार आर या पार की लड़ाई है।जब तक बिहार से एनडीए को उखाड़ नहीं फेंकेंगे ,चैन से नहीं बैठेंगे।मोदी सरकार तानाशाही पर उतर गई है,जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।आम जनता के वोट के अधिकार को नहीं छीनने दिया जाएगा।
रवि मस्करा ने कहा कि यदि चुनाव आयोग ने यह तुगलकी फैसला वापस नहीं लिया तो व्यापी आंदोलन होगा।
मदन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के नाम पर षड्यंत्र किया जा रहा है,जिसे जनता किसी कीमत पर बरदाश्त नहीं कर सकती।इसका खमियाजा एनडीए को भुगतना होगा।
बता दे कि महागठबंधन ने राज्यव्यापी चक्का जाम का ऐलान किया है।इस विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस, वाम दल, वीआईपी पार्टी और जन अधिकार पार्टी (पप्पू यादव) सहित महागठबंधन के सभी घटक दल शामिल हैं।
इसको ले कर पटना में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना पहुंचेंगे और तेजस्वी यादव के साथ मिलकर इनकम टैक्स गोलंबर से निर्वाचन कार्यालय तक मार्च भी करेंगे।(रिपोर्ट: राजेश केशरीवाल)
