
रक्सौल। (Vor desk)।लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट , बिहारी फर्स्ट के विजन को जन जन तक पहुंचाना है।
यह बातें लोजपा आर के प्रदेश महासचिव पंकज कुमार पांडेय उर्फ लोहा पांडेय ने मंगलवार को शहर के एक आवासीय होटल परिसर में सांगठनिक जिला रक्सौल के युवा लोजपा आर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के सम्मान में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।
कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में युवाओं की भूमिका अहम है। युवा जागरूक होंगे तभी राष्ट्र की राजनीतिक दशा और दिशा दोनों बदलेगी।
उन्होंने नव नियुक्त युवा जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि इनके कुशल नेतृत्व में पार्टी का संगठन सबल एवं मजबूत होकर उभरेगा।
कार्यक्रम के दौरान श्री पांडेय ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को माला पहना और मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया।
वहीं नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मनप्रीत ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो दायित्व सौंपा है उसे पूरी दयानतदारी एवं ईमानदारी के साथ बखूबी निर्वहन करने का कार्य करूंगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन गिरी ने की व संचालन सुगौली प्रखंड लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष अजीत पासवान ने किया।
मौके पर अजीत श्रीवास्तव, भोला पासवान, बद्री पासवान, योगेश कुशवाहा, उस्मानी उजायफ़ा, अर्जुन गुप्ता, नितेश साह, राहुल राम, रवि बैठा, सुमित कुशवाहा, अनमोल सिंह, अजय पाल, सुधांशु पासवान, निखिल तिवारी, अमित राय, नागेश्वर निराला, विकास सहनी एवं प्रकाश मिश्र समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
