
रक्सौल ( vor desk) ।आज शनिवार की सुबह रक्सौल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से एकाएक वहां खलबली मच गयी। मृत युवक की उम्र करीब पैंतीस से चालीस वर्ष की लग रही है। शव प्लेटफॉर्म के प्याऊ के पास औंधे मुह के हालत में पड़ी थी, जिससे यह नही मालूम पड़ रहा कि युवक पानी पीने आने के दौरान गिर कर मरा है या कही और से ला कर लाश वहां रखा गया है। फिल्हाल कानूनी औपचारिकताओ को पुरा करने के बाद जीआरपी ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जीआरपी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने लोगों से शव की पहचान के लिए अपील की है।
