Sunday, March 8

वीरगंज में निकाली गई श्री गहवा माई मंदीर से भव्य रथ यात्रा, उमड़ा जन सैलाब!

वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल के बीरगंज में स्थित प्रसिद्ध शक्ति पीठ गहवा माई मंदिर से शुक्रवार की सुबह गहवा माई रथ यात्रा आयोजित हुई।मंदिर के संरक्षण संवर्द्धन के लिए गठित गहवा माई मंदिर तीर्थ क्षेत्र विकास समिति के देख रेख में शुक्रवार को यह भव्य रथ यात्रा आयोजित हुई।

रथ यात्रा में नेपाल के साथ-साथ भारत के कई जिलों से हजारों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।नगर परिक्रमा के दौरान आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। रथ यात्रा रक्सौल से सटे बीरगंज के गहवा माई मंदिर परिसर से चंदन की लकड़ी से बने रथ पर निकाली गई,जो नगर परिक्रमा के बाद समाप्त हुई।रथ पर बने26किलो के चांदी सिंहासन पर माता विराजमान थीं।

इस दौरान भगवा ध्वज लहराते श्रद्धालु देवी देवताओं की झांकी के बीच गाजे बाजे के साथ जय जयकार करते चल रहे थे।जगह जगह पुष्प वर्षा हो रही थी।

बताया गया कि प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्वार कर नए और भव्य मंदिर के निर्माण के 13 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर यह रथ यात्रा लगातार तीसरी बार निकाली गई।

यह यात्रा उड़ीसा ( भारत ) के
जगन्नाथ पुरी मंदिर के तर्ज पर निकाली जाती है। इसमें भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र सहित दूर दूर से लोग रथ यात्रा में शामिल होते है। गहवा माई मंदिर तीर्थ क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष श्याम पोखरेल ने बताया कि जगन्नाथ पुरी मंदिर के तर्ज पर व उससे प्रेरित होकर सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए यह रथ यात्रा निकाली जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक,इस रथ यात्रा में भाग लेने के लिए रक्सौल से भी हजारों के संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु पहुंचे थे।

जगन्नाथ पुरी मंदिर के तर्ज पर बने इस रथ की रस्सी को श्रद्धालु ही खिंच कर पूरे नगर में परिभ्रमण कराते है। वहीं इस रथ यात्रा में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।खुद परसा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी गणेश अर्याल , एसपी गौतम मिश्र आदि खुद मॉनिटरिंग में थे।

प्रत्येक चौक चौराहे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती देखी गई।रथ यात्रा की अगुवाई वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह,भारत के मध्य प्रदेश के तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष रवि करण साहू ,श्री गहवा माई मंदिर तीर्थ क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष श्याम पोखरेल आदि कर रहे थे।
रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए चौक चौराहे पर शीतल पेय जल , शर्बत आदि का भी प्रबंध किया गया था।समिति के उपाध्यक्ष देवानंद गुप्ता,कोषाध्यक्ष रवि शंकर अग्रवाल,सचिव पप्पू गुप्ता, विनय कुमार ,राजन कुमार आदि ने बताया कि 28जून शनिवार को भंडारा का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!