
रक्सौल।(Vor desk)।प्रखण्ड व नगर क्षेत्र के सभी विद्यालय सोमवार से दीवाकालीन खुल गए। विद्यालय खुलते ही विद्यालयों में बच्चों की भीड़ उमड़ गयी। इस मौके पर राजकीय मध्य विद्यालय, पनटोका के ईको क्लब के नोडल शिक्षक सुभाष प्रसाद यादव, कुंदन कुमार व मो. सैफुल्लाह ने विद्यालय के नर्सरी में ईकोमा प्रजाति के तीन पौधे लगाए।मौके पर उपस्थित बच्चों को शिक्षकों ने विशेष दिन या अवसर पर अपने आस पड़ोस में पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन के लिए पौधरोपण करना बहुत जरूरी है। इससे हमें स्वच्छ ऑक्सिजन मिलेगा तथा हम सभी स्वस्थ रहेंगे। मौके पर एचएम मुनेश राम ने शिक्षकों द्वारा किये गए पौधरोपण को विद्यालय परिसर को हरा- भरा बनाने का बेहतर प्रयास बताते हुए धन्यवाद दिया तथा बच्चों द्वारा ग्रीष्मावकाश के बीच तैयार प्रोजेक्ट का अवलोकन भी किया।


वही, गमले में बच्चों द्वारा गेँहू व चना के तैयार पौधों के प्रोजेक्ट को पर्यावरण को जानने समझने का बेहतर विकल्प करार दिया।वही, मौके पर वर्ग पांचवें की रूपा कुमारी, अंजलि कुमारी, आरती कुमारी व विवेक कुमार की हौसला अफजाई किया। वही,वरीय शिक्षक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव,कुंदन कुमार, सुभाष प्रसाद यादव,मो. सैफुल्लाह,वर्ग शिक्षिका कविता कुमारी, बबिता कुमारी, दीक्षा कुमारी, आसमां प्रवीन ने भी अपने- अपने वर्गो के बच्चों का स्वागत करते हुए उनके द्वारा तैयार प्रोजेक्ट वर्क के बारे में विशद् जानकारी दी।

इस कार्यक्रम को कवरेज देने के लिए प्रबन्धन को हार्दिक धन्यवाद 💐🪴