
आदापुर।(Vor desk)।हरपुर थाना क्षेत्र के चिकनी गांव में रविवार की रात ससुराल वालों द्वारा 19 वर्षीया विवाहिता की हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पर पुलिसिया कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संदर्भ में मृतिका के भाई मुकेश कुमार का कहना है कि उसकी बहन की शादी गत 3 मार्च को हिंदी रीति रिवाज के अनुसार चिकनी गांव निवासी भुवन राम के बेटे सुजीत राम से हुई थी। सुजीत वही शादी के बाद से सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इधर सुजीत अपने पिता के पास कमाने के लिए 2 दिन पूर्व हरिद्वार के लिए निकला ।इधर पारिवारिक विवादों के बीच अचानक शनिवार की देर रात मुकेश की बहन भवानी कुमारी की पीट-पीट कर हत्या कर दी जाती है जैसा शव को देखने से प्रतीत होता है। उसके माथे से अत्यधिक रक्तस्राव के बाद उसकी मौत हुई है। वहीं घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड भी पुलिस ने बरामद किया है। घटना के बाद से मृतिका के देवर एवं नंदोषी फरार हो गए जबकि ननद, सास एवं एक छोटा देवर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।मायके वालों का आरोप है कि उसने लड़की की शादी में अपाचे बाइक एवं नगद उपहार स्वरूप देकर बड़ी धूमधाम से शादी की थी। लेकिन इधर अचानक उसकी मौत होना काफी कष्टदायक है, इस घटना के सूचना पर लड़की की मायके पंचायत के ही बारवा गांव से सैकड़ो की संख्या में लोगों का हुजूम उसके एक झलक पाने के लिए उमर पड़ा। वहीं लड़का पक्ष के लोग घर छोड़ चुके हैं। मुकेश ने बताया कि उसके शादी के बाद उसे ससुराल से मायके जाने का मौका नहीं मिला। हमें उसके मृत चेहरे को ही देखना को मिला।
