
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल में विद्युत उपभोक्ताओं को अगले दो दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्युत फीडरों में मरम्मत कार्य के चलते रविवार और सोमवार को चार-चार घंटे बिजली कटौती होगी।
सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन ने बताया कि केबल फीडर, टाउन फीडर, इंडस्ट्रियल फीडर और कौड़ीहार फीडर से जुड़े इलाकों में रविवार (22 जून, 2025) और सोमवार (23 जून, 2025) को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी जरूरी काम सुबह में ही निपटा लें, ताकि बिजली गुल रहने के दौरान उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो। यह मरम्मत कार्य विद्युत आपूर्ति को सुचारु और बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है।
