Sunday, March 8

रक्सौल की बेटी रेशमा आरा बनी राजद की राज्य परिषद सदस्या,मिल रही बधाई

रक्सौल।(Vor desk)।चर्चित राजद नेत्री रेशमा आरा, जो रक्सौल की बेटी हैं और समाजिक कार्यकर्ता नुरुल्ला खान की छोटी बहन हैं, को राजद राज्य परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। वह दरभंगा जिला राजद की एक प्रमुख नेता हैं और वर्तमान में राजद जिला उपाध्यक्ष दरभंगा भी हैं।

राजद नेताओं की बधाई

उनके मनोनयन पर दरभंगा जिला राजद कमेटी के अलावा प्रदेश राजद के मंगनी लाल मंडल और अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बधाई दी है।नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मनोनीत किया है।

रक्सौल में हर्ष

रक्सौल में भी उनके मनोनयन से हर्ष है। अम्बेडकर ज्ञान मंच के मुनेश राम, बिट्टू गुप्ता, पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम कुमार, सुरेश चंद्रवंशी, पार्षद कुंदन सिंह और जुबैर खान आदि ने उन्हें बधाइयां दी हैं।

रेशमा आरा की उपलब्धियां

रेशमा आरा गनौन पंचायत दरभंगा की बहू हैं और चर्चित सर्वश्रेष्ठ अवार्ड प्राप्त मुखिया हैं। वह एक सक्रिय समाजसेविका और राजनेता हैं जिन्होंने अपने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।रेशमा की भाभी सह पूर्व वार्ड पार्षद शबनम आरा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभी बिहार की राजनीति में बड़ा मुकाम तय करना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!