Friday, April 24

वीरगंज में बेटियों की सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,डिजिटल युग में बढ़ती असुरक्षा पर जताई गई चिंता!

वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल के वीरगंज में तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित ‘कन्या सुरक्षा सर्कल’ कार्यक्रम में वक्ताओं ने डिजिटल युग में बेटियों की बढ़ती असुरक्षा पर गहरी चिंता जताई। विशेषज्ञों ने कहा कि सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेम्स, चैटिंग ऐप्स और मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से किशोरियों और युवतियों को साइबर शोषण, ब्लैकमेलिंग और मानसिक दबाव का शिकार बनाया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ

‘आचार्य महाश्रमण कन्या सुरक्षा सर्किल व सर्किल स्तंभ का सामूहिक रूप से उद्घाटन किया गया।वीरगंज के शंखधर साखवा पार्क में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के बीच इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह,भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा,सह मंत्री डा वंदना,प्रचार प्रसार मंत्री सरिता जी बारलोटा,कन्या मंडल सह प्रभारी सोनम जी बागरेचा, नेपाल स्तरीय जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार वैध,वीरगंज महिला मंडल की अध्यक्ष बबीता जी खटेड,मंत्री कुसुम मनौत आदि ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
समारोह में गान के बीच अंग वस्त्र प्रदान कर प्रमुख अतिथि, विशिष्ठ अतिथि आदि को सम्मानित किया गया।

बेटियों की सुरक्षा:

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर राजेशमान सिंह ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने महिला हिंसा, दुर्व्यवहार और भेदभाव के खिलाफ समाज को जागरूक करने के लिए ऐसे अभियानों को महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने घोषणा किया कि इस अभियान में वीरगंज महानगरपालिका हरसंभव सहयोग देगा।

तेरापंथ महिला मंडल की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा ने कहा कि बेटियों के संरक्षण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक चेतना के लिए इस तरह के कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य

कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है, साथ ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए जागरूकता फैलाना है।
नेपाल स्तरीय जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार वैध ने बताया कि
इस कन्या विकास योजना के तहत लड़कियों को डिजिटल शिक्षा,नैतिक शिक्षा- संस्कार,आत्म रक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।इसका विस्तार नेपाल और भारत दोनो देशों में होगा।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!