
रक्सौल ।(Vor desk)।
हरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत परेउवा बौद्धिमाई हाजमा टोला रोड में किन्नर पूजा सिंह पर हुए जान लेवा हमला में शामिल होने के आरोप में हरैया थाना ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इसकी पुष्टि करते हुए हरैया थानाध्यक्ष किसन कुमार पासवान ने बताया कि विगत दिनों पूर्व 4 जून को देर रात अपने बच्चे को ई रिक्शा से अस्पताल ले जा रही थी।उसी दौरान बौधी माई मंदिर से पीपल चौक के तरफ जाने वाले सड़क पर अज्ञात आरोपियों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।उसकी गोद ली बच्ची को खेत में फेंक दिया था।लहूलुहान स्थिति में पुलिस ने पूजा को अस्पताल में भर्ती कराया ,जहां इलाज हुआ।इस क्रम में घायल किन्नर पुजा सिंह के ब्यान पर मामला दर्ज हुआ था।जिसके नामजद अभियुक्त बिट्टू और मीना देवी को हरैया थाना द्वारा गुरुवार को गिरफ्तार कर मोतिहारी स्थित न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। जबकि अन्य व मुख्य आरोपी फरार है।इधर,डंकन हॉस्पिटल में इलाज के बाद पूजा घर वापस लौट आई है।बताते है कि किन्नरों के आपसी वर्चस्व और क्षेत्रवाद को ले कर उक्त घटना को अंजाम दिया गया था।पूजा को लगातार रक्सौल छोड़ने की धमकी दी जा रही थी।
