Tuesday, March 10

हरैया पुलिस ने स्मैक कारोबारी महिला को किया गिरफ्तार,घर से ही करती थी कारोबार!

रक्सौल।(Vor desk)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में हरैया थाना की पुलिस ने एक महिला स्मैक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान बड़ा परेउवा निवासी रेश्मा खातून उर्फ लाली के रूप में की गयी है। लाली अपने घर से ही स्मैक का अवैध कारोबार कर रही थी और उसपर पहले से भी कई मामले दर्ज है।छापेमारी में वह घर से ही गिरफ्तार हुई।इसकी पुष्टि करते हुए हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि लाली पर पहले से एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज था और उसकी तलाश की जा रही थी।गुप्त सूचना पर लाली को गिरफ्तार किया गया है।वह नगर के वार्ड1 बड़ा परेऊवा मोहल्ले के घर में छिपी हुई थी। बता दे कि रेश्मा खातून लंबे समय से स्मैक के कारोबार में लिप्त थी और नेपाल तक इसकी सप्लाई भी करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!