Tuesday, March 10

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता रथ को एसडीएम मनीष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हमें अलख जगाना है बाल श्रम मिटाना है।

रक्सौल।(Vor desk)। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार द्वारा बाल श्रम उन्मूलन हेतु विशेष जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस संयुक्त जागरुकता कार्यक्रम का आयोजक प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण की परियोजना एक्सेस टू जस्टिस, मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया सशस्त्र सीमा बल 47 वीं वाहिनी पंटोका, एवं बचपन बचाओ आंदोलन, स्वच्छ संस्था रक्सौल के तहत अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरुकता रथ को रवाना कर समाज के लोगो को यह संदेश देना है कि कोई भी नाबालिक बच्चो से मजदूरी ना कराये। यह कानून जुर्म है। बच्चे हमारे देश के भविष्य है, उनकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। बाल श्रम कराते हुए पकड़े जाने पर नियोजक के उपर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। मानव तस्करी रोधी इकाई सहायक सब इंस्पेक्टर खेमराज ने बताया कि बाल श्रम उन्मूलन हेतु विशेष जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिससे लोगो में जागरुकता पैदा हो और लोग नाबालिक बच्चे से बाल श्रम करना बंद करे। ताकि हमारे समाज से इस समस्या को जड़ से मिटाया जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रयास संस्था द्वारा आज विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जागरूगता अभियान अलग अलग जगहों पर किया जा रहा हैं।समुदाय में ग्रामीणों के साथ,नगर में जागरूकता रथ के साथ, यात्रियों के साथ व श्रम संसाधन विभाग पूर्वी चम्पारण के साथ संयुक्त अभियान समय– समय पर धावा दल के माध्यम से बाल श्रमिक को बिमुक्त कराया जाता है। आप सभी से आग्रह किया जाता है की अपने स्तर से सभी जगहो पर बाल श्रम ना कराने की जानकारी दे। जिस से हमारे समाज के सभी बच्चे अपने अधिकार से वंचित ना हो। जागरुकता रथ को आगे बढ़ाते हुए। रक्सौल रेलव स्टेशन परिसर मे यात्रियों के बीच जागरुकता करते हुए स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार, रेलवे सुरक्षा बल रक्सौल इंस्पेकटर एके चौधरी, राजकीय रेल थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि बाल श्रम बहुत ही चिंता जनक विषय है, जिसे हम सभी को एक जुट हो कर ही इस पर रोक लगाया जा सकता है। रेल यात्रियों के साथ-साथ अलग-अलग जगहो पर लोगो को बाल श्रम उन्मूलन हेतु जानकारी दी गयी। स्वच्छ रक्सौल के संस्थापक रंजीत सिंह द्वारा बताया गया कि बाल श्रम बहुत बड़ी अपराध है जिससे बच्चो का भविष्य खराब होता है, हम सब एक जुट होकर ही इसे नियंत्रण कर सकते हैं। उसके बाद स्टेशन परिसर में नारा लगाया गया कि बच्चे को बचपन की उड़ान दे दो, मजदूरी रोक उनके चेहरे की मुस्कान दे दो। मौके पर प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण के सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता, विजय कुमार शर्मा, अभिषेक कुमार, उमेश कुमार श्रीवास्तव, एसएसबी, एएचटीयू से अभिषेक कुमार पांडेय, नीतू कुमारी, आर्य लक्ष्मीचंद्रन, एस एस बी 47वीं बटालियन रक्सौल से संजय सिंह, विनोद कुमार, सीमा राई, लाथा कुमार, कुंदन साह, रेलवे सुरक्षा बल रक्सौल से सब इंस्पेक्टर तेज कुमार, रामानुज चौरसिया उमेश पासवान, आर्यन पाण्डेय, सुभाष सिंह,राजकीय रेल पुलिस से सब इंस्पेक्टर राम नरेश दास, बिन्दु कुमारी,स्वच्छ संस्था साबरा खातून तथा सैकड़ों की संख्या मे यात्री मौके पर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!