
रक्सौल ।(Vor desk)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन बुधवार को रक्सौल के कर्पूरी आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राजद नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार के द्वारा एक केक काटा गया, जिस पर पार्टी का नाम अंकित था। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर को केक खिलाकर अपना उत्साह प्रकट किया। इसके बाद मौके पर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाया और “लालू यादव जिंदाबाद” के नारे लगाए। पूरे कार्यक्रम में उत्सव का माहौल देखने को मिला। पार्टी के समर्पित नेता प्रमोद राय ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें गरीबों और दलितों का मसीहा बताया तथा उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ राजद नेता मदन प्रसाद मुखिया और सुभाष यादव ने भी लालू प्रसाद के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।(रिपोर्ट/श्रेयांस कुमार बिट्टू)
