
भारतीय कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त,पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती,स्थिति नाजुक
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार- नेपाल सीमा के बीरगंज महानगरपालिका के वार्ड14 लक्ष्मणवा चौक स्थित रेणुका पेट्रोल पंप के पास एक भारतीय नंबर की कार बी आर 55बी 9104 बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई है ।जिसमें बिहार के पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज निवासी बीटू सर्राफ(30) की मौत हो गई है।अन्य तीन की हालात गंभीर है जिनका इलाज स्थानीय हॉस्पिटल में कराया जा रहा है।
इस संबंध में परसा जिला पुलिस कप्तान एसपीगौतम मिश्र ने बताया कि भारतीय नंबर की गाड़ी नेपाल में पर्यटन के उद्देश्य से जा रही थी कि अचानक चालक का असंतुलन खो जाने से यह घटना हुआ।कार सड़क के डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
अन्य तीन गंभीर घायल का इलाज बारा जिला के एल एस न्यूरो हॉस्पिटल में कराया जा रहा है ।घायलों में नरकटियागंज निवासी कार चालक गणेश सर्राफ,रतन सर्राफ, और बिट्टू सर्राफ नामक युवक शामिल है।जिनकी स्थिति नाजुक है।
कार को पुलिस नियंत्रण में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है।
