
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल में बकरीद पर्व को शांति सौहार्द के माहौल में संपन्न कराने के लिए अनुमंडल परिसर स्थित अनुमंडल के सभागार में मंगलवार को शांति समिति की बैठक का आयोजित हुई।एसडीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में उक्त बैठक हुई। बैठक में एसडीओ मनीष कुमार ने शांति समिति के सदस्यों से बकरीद पर्व को शांति और सौहार्द के माहौल में मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि बकरीद के दिन सभी नमाज स्थल पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति रहेगी। इस दौरान अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष भी बनेगा।बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों से यह अपील किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखें और गड़बड़ी की सूचना त्वरित रूप से प्रशासन को दे,ताकि त्वरित करवाई की जा सके। गौरतलब है आगामी 7 जून को बकरीद मनाया जाएगा । पहली कुर्बानी 7 जून को होगी और पर्व तीन दिनों तक चलेगा।मौके पर भूमि सुधार उप समहर्ता रश्मि सिंह, दंडाधिकारी रवि कुमारी, रक्सौल सीओ शेखर राज, रामगढ़वा सीओ राजा कुमार, रक्सौल अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन कुमार, रक्सौल थानाध्यक्ष विजय कुमार, नगर प्रबंधक अविनाश कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी कन्हैया कुमार यादव, अग्निशामक पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि मो. नयाब आलम, अशोक कुमार गुप्ता, अलखदेव राय सहित अन्य मौजूद थे।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता)
