
वीरगंज।(Vor desk)।भारत और नेपाल के उच्चाधिकारियों ने सीमा पार की चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग और समन्वय बढ़ाने पर चर्चा की।
वीरगंज के एक आवासीय होटल में हुई इस बैठक की अध्यक्षता परसा जिला के डीएम गणेश अर्याल और पूर्वी चंपारण के डीएम सौरभ जोरवाल ने संयुक्त रूप से किया ।
। बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी:
- मानव तस्करी नियंत्रण: दोनों देशों ने नाबालिग लड़कियों की तस्करी को रोकने के लिए संयुक्त प्रयास करने का निर्णय लिया।
- जाली नोट और आर्म्स तस्करी: जाली नोट और आर्म्स तस्करी को रोकने के लिए दोनों देशों ने संयुक्त कार्रवाई करने पर सहमति जताई।
- अपराध नियंत्रण: सीमा पर अपराध नियंत्रण के लिए आपसी समन्वय और सूचना आदान-प्रदान करने पर सहमति बनी।शराब,मादक पदार्थ,ड्रग्स की तस्करी रोकने का संकल्प लिया गया।
- सीमा सुरक्षा: सीमा सुरक्षा को बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग और समन्वय बढ़ाने पर सहमति जताई गई।तीसरे देशों के नागरिकों की आवाजाही पर नजर रखने और अवैध घुसपैठ रोकने का निर्णय हुआ।आपसी समन्वय से निगरानी और सयुक्त गश्त भी होगी।बॉर्डर पिलर को सेफ करने और नो मेंस लैंड से अतिक्रमण हटाने की भी निर्णय लिया गया।
- आगामी बिहार विधान सभा चुनाव: बैठक में आगामी बिहार विधान सभा चुनाव के मद्देनजर दोनों तरफ गहन सुरक्षा जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
- अपराधियों का आदान-प्रदान: दोनों देशों ने अपराधियों को एक दूसरे देश को सौंपने पर सहमति जताई।
- भारतीय पर्यटकों के साथ अवैध वसूली: नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों के साथ रास्ते में होने वाले अवैध वसूली पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में नेपाली उच्चाधिकारियों ने भारतीय अधिकारियों को सम्मानित किया और आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।भारतीय वाणिज्य दूतावास के वाणिज्य दूत मनीष कुमार दास ने बताया कि इस बैठक से सीमा पार की चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी और दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे।बैठक में बारा जिला के डीएम वसंत अधिकारी,एसपी संतोष तमांग, परसा जिला के एसपी गौतम मिश्रा, वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीणा,पश्चिम चंपारण के डीएम धर्मेंद्र कुमार,एसपी डा शौर्य सुमन,पूर्वी चंपारण के एडिशनल कलक्टर मुकेश कुमार सिन्हा, रक्सौल एसडीओ मनीष कुमार ,एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार सहित पूर्वी और पश्चिम चंपारण के प्रशासनिक अधिकारी, एसएसबी,आर्म्ड पुलिस फोर्स,कस्टम,सड़क,खुफिया विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक के अंत में नेपाल के उच्चाधिकारियों ने भारतीय उच्चाधिकारियो को पुष्प गुच्छ और मेमेंटो दे कर सम्मानित किया।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता)
