Monday, March 9

प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति (रक्सौल प्रखंड) के अध्यक्ष पद पर संजय पटेल निर्विरोध निर्वाचित

रक्सौल।(Vor desk)। प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति (रक्सौल प्रखंड) के अध्यक्ष पद पर संजय पटेल निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं।शुक्रवार को निर्वाचित घोषित करते हुए रक्सौल के प्रखंड विकास पदाधिकारी जय प्रकाश कुमार ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया है।इससे पहले 2020में श्री पटेल प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति (रक्सौल प्रखंड) के संगठनकर्ता के रूप अध्यक्ष चुने गए थे।इसके बाद पहली बार समिति का विधिवत चुनाव हुआ है।इस बार चुनाव में उनके विरुद्ध कोई उम्मीदवार नहीं होने से वे निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए है।संजय पटेल लगातार तीसरी बार भेलाही पंचायत के पैक्स अध्यक्ष हैं।वहीं,व्यापार मंडल के रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष के साथ ही बिस्कोमान के बिहार झारखंड के प्रतिनिधि पद के लिए निर्वाचित प्रतिनिधि है ।उनके निर्वाचित होने पर पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद,पूर्व विधायक डॉ अजय कुमार सिंह,प्रखंड प्रमुख श्याम पटेल,जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती,पैक्स अध्यक्ष हीरा लाल शर्मा,दिलीप कुशवाहा,जितेंद्र ठाकुर, अरुण सिंह,राजू सिंह आदि ने बधाई दी है।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!