Tuesday, March 10

198 ग्राम स्मैक के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, दो हुए फरार!

रक्सौल (vor desk)। एक अभियान के तहत हरैया पुलिस ने 198 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ मौजूद दो अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए। इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि डंकन हॉस्पिटल के पास कुछ तस्कर स्मैक की डिलिवरी करने वाले हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित कर चिंहित इलाके में निगरानी शुरू कर दी। जैसे ही तस्कर स्मैक की डिलिवरी देने डंकन हॉस्पिटल की ओर बढ़ा, वैसे ही निर्मला पैलेस के पास पनटोका जाने रास्ते के पहले से तैनात पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान दो अन्य तस्कर जो उसी मोटरसाइकिल पर सवार थे, मोटरसाइकिल से उतर कर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार तस्कर की पहचान रक्सौल थाना क्षेत्र के जोकियारी गांव निवासी शंकर महतो के पुत्र रविन्द्र कुशवाहा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष किशन कुमार ने बताया कि रविन्द्र कुशवाहा पूर्व से ही स्मैक के अवैध कारोबार में संलिप्त रहा है। वह अपने गांव जोकियारी में किराने की दुकान की आड़ में स्मैक बेचता था और रक्सौल के विभिन्न इलाकों में इसकी सप्लाई करता था।
गिरफ्तारी के बाद राजस्व पदाधिकारी अरविंद कुमार की उपस्थिति में बरामद मादक पदार्थ का वजन कराया गया जो कि 198 ग्राम पाया गया। पुलिस अब फरार तस्करों की तलाश में जुट गई है।(रिपोर्ट/श्रेयांस कुमार)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!