
आदापुर।(Vor desk)।इंडो- नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी बेलदरवा मठ के एसएसबी जवानों व स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब एक लाख रुपये मूल्य के 10ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान हरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव निवासी सदिक अंसारी के पुत्र तबारक अंसारी के रूप में हुई है। एसएसबी सूत्रों के मुताबिक, 71 वी बटालियन को सूचना मिली कि ड्रग्स कारोबारी ड्रग्स की सप्लाई श्यामपुर बाजार में देने वाला है। जवानों ने मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से श्यामपुर बाजार में नाकेबन्दी कर दी और संदिग्ध वाहनों की तलाशी के दौरान हीरो होंडा साइन बाइक पर सवार तबारक अंसारी(40वर्ष )को ब्राउन सुगर जैसे नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार तस्कर के पास से बरामद मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताया जाता है।बरामद ब्राउन सुगर की मात्रा करीब दस ग्राम बताया जाता है। वही, पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर गिरफ्तार तस्कर को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है।इस आशय की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल जारी है। उसे बरामद बाइक व ड्रग्स के साथ पुलिस अभिरक्षा में लेकर अन्य आवश्यक कार्रवाई जारी है।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता)
