
रक्सौल।(Vor desk)।गुरुवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक आलोक कुमार झा ने अन्य अधिकारियों के साथ रक्सौल स्टेशन स्थित क्रू लॉबी तथा रनिंग रूम का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।
इस बीच स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने मिल कर एडीआरएम को सात सूत्री मांग पत्र दिया और कहा कि यदि मांग पूरी हुई तो आंदोलन किया जायेगा ।

रेलवे से जुड़ी जनहित की समस्या समाधान के लिए सौंपे गए ज्ञापन में रक्सौल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 व 3 पर तत्काल महिला शौचालय का निर्माण कराने, प्लेटफार्म 1 से 2 के बीच निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज का विस्तार स्टेशन परिसर से बाहर तक किया जाए, जिससे यात्रियों को सुविधा हो,किसी दुर्घटना की स्थिति में मृतकों के शवों को सुरक्षित रखने हेतु स्टेशन पर शीतगृह (Cold Storage) का निर्माण कराया जाए,महिला प्रतीक्षालय को पूरी तरह से सुरक्षित और स्वच्छ बनाया जाए, प्लेटफार्म पर आवारा पशुओं की आवाजाही को नियंत्रित की जाए, जिससे यात्रियों को असुविधा न हो,रेल अधिकारियों के पुराने व जर्जर आवासों का पुनर्निर्माण कराया जाए, जिससे उन्हें सुरक्षित व सम्मानजनक निवास मिल सके,स्टेशन परिसर में मौजूद वाई-फाई, अत्याधुनिक शौचालय, और एटीएम जैसी सुविधाएँ केवल दिखावे की वस्तु बन गई हैं,इसे दुरुस्त कर यात्रियों के लिए सेवा सुचारू की जाए।
