
रक्सौल।(Vor desk)। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी घटना के बीच भारत नेपाल सीमा पर जारी हाई अलर्ट के बीच एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। रक्सौल बॉर्डर पर इमिग्रेशन विभाग के द्वारा एक अमेरिकी नागरिक एटान बेन शहर को गिरफ्तार किया है। यह अमेरिकी नागरिक गैरकानूनी तरीके से इंडिया में रहने का काम कर रहा था।वहीं इमिग्रेशन विभाग ने अमेरिकी नागरिक को पकड़कर हरैया थाने को इसकी सूचना दी है। हरैया थाना की पुलिस ने गैर कानूनी रूप से रह रहे अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।भारत नेपाल बॉर्डर के पास रक्सौल इमिग्रेशन विभाग के द्वारा जांच किया गया तो पता चला कि युनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका का नागरिक एटान अमेरिका के वर्जीनिया प्रदेश के बेन शहर का निवासी है उसके पास इंडिया में रहने का कोई वैध प्रमाण नहीं था। अमेरिका के मिनेसोटा में7अगस्त 1983 में जन्मे एटान का पासपोर्ट 30अगस्त 2023को जारी किया गया था,जिसकी अवधि 29अगस्त2033तक है। बताया गया है कि वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था ,जिसकी अवधि समाप्त हो गई थी।अवधि खत्म होने के बाद भी अमेरिका का नागरिक अवैध रूप से यहां रह रहा था।अधिकारियों ने बताया कि उसकी टूरिस्ट वीजा अवधि खत्म होने के बाद अक्टूबर 2024 में ही इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसकी इंट्री रिफ्यूज करके वापस कर दिया था।बावजूद वह भारत में दुबारा गैरकानूनी रूप से घुस आया और यहां अवैध रूप से रहने लगा।नियम है कि एक वर्ष में 180दिन से ज्यादा नहीं रहना है,लेकिन,अंतराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करते हुए रहने के आरोप और बोर्डर से आवाजाही के मामले में उसे तब नियंत्रण में लिया गया जब भारत से डिपार्चर क्लियरेंस ले कर नेपाल जाने को पहुंचे।इस दौरान जांच की गई।इसके बाद नेपाल जाने को पहुंचे एटान को नियम उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस को सौप दिया गया।जांच और पूछ ताछ में पता चला कि उक्त अमेरिकी नागरिक वर्ष2024में दो बार में कुल288दिन रह कर 29अक्टूबर 2024को रक्सौल से डिपार्चर ले कर नेपाल गया एवं पुन:30अक्टूबर2024को रक्सौल इमीग्रेशन कार्यालय में भारत आगमन के लिए आया।भारतीय वीजा नियम के मुताबिक कोई विदेशी एक वर्ष में अधिकतम 180 दिन से ज्यादा नहीं रह सकता है।जिस कारण इंट्री न देते हुए इंट्री रिफ्यूज करके इनके पासपोर्ट पे सीडब्लूओपी का स्टाम्प लगा कर नेपाल वापस कर दिया गया था,बावजूद चोरी से भारत आ कर अवैध रूप से रह रहा था।पुलिस पूरी जांच पड़ताल और आगे की कार्रवाई में जुटी है।